Home छत्तीसगढ़ बिहार के युवक को जशपुर पुलिस ने दिल्ली से लिया हिरासत में,...

बिहार के युवक को जशपुर पुलिस ने दिल्ली से लिया हिरासत में, व्हाट्सअप वीडियो कॉल के जरिए युवक ने युवती का अश्लील वीडियो रिकार्ड कर सोशल मीडिया में कर दिया वायरल, पढ़िए पूरी खबर

433
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। बिहार के एक युवक को जशपुर पुलिस ने दिल्ली से हिरासत में लेकर जशपुर लाई है। व्हाट्सअप वीडियो कॉल के जरिए युवक ने युवती का अश्लील वीडियो रिकार्ड कर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। कुनकुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक युवती की जान पहचान बिहार के एक युवक के साथ मेट्रोमनी साइट के माध्यम से हुई थी, पहचान होने के बाद एक दूसरे को अपना मोबाइल नंबर देने के बाद एक दूसरे से बातचीत किया करते थे इसी दौरान बिहार के युवक ने युवती की व्हाट्सएप वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो बना ली और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जब युवती को इस बात का एहसास हुआ कि युवक ने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया है तब युवती कुनकुरी थाना पहुंचकर आरोपी के खिलाफ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

17 जनवरी 25 को कुनकुरी थाना क्षेत्र की रहने वाली एक प्रार्थीया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके द्वारा वर्ष 2023 में मेट्रोमैनी साइट शादी डॉट कॉम पर, शादी के संबंध में अपना बायोडाटा अपलोड किया गया था, जिस पर आरोपी रोहित प्रसाद ने मोबाईल फोन के माध्यम से उसे रिक्वेस्ट भेजा तो, प्रार्थिया के द्वारा उक्त रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया गया व मैसेज के माध्यम से पीड़िता युवती व आरोपी रोहित प्रसाद के मध्य मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हुआ, फिर दोनों के मध्य मोबाइल फोन के माध्यम से बातचीत होने लगी। इसी दौरान दिनांक 21दिसम्बर 2023 को आरोपी रोहित प्रसाद के द्वारा पीड़ित युवती के साथ व्हाट्सअप वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत किया गया, व बातचीत के दौरान पीड़िता को बहला फुसलाकर कर उसकी निजी अंग को प्रदर्शन करने हेतु कहने पर, पीड़िता के द्वारा आरोपी पर विश्वास करते हुए अपने निजी अंगों का प्रदर्शन किया गया, इस दौरान आरोपी रोहित प्रसाद के द्वारा अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया गया।

पीड़िता को गलती का अहसास होने पर, वह आरोपी रोहित प्रसाद से बातचीत करना बंद कर दी, तब आरोपी रोहित प्रसाद के द्वारा अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किए गए, पीड़िता के प्राइवेट वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड कर वायरल कर दिया गया है।

रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में आरोपी रोहित प्रसाद के विरुद्ध भा. द. वि. की धारा 509(ख) व 67(ए) आईटी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

अत्यंत ही संवेदनशील मामला होने की वजह से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर के नेतृत्व व दिशा निर्देश में थाना कुनकुरी से पुलिस टीम आरोपी की पतासाजी में लगी हुई थी, पीड़िता से प्राप्त आरोपी के मोबाइल नंबर को पुलिस की साइबर टीम के द्वारा लगातार सर्विलांस में रखा जा रहा था, इसी दौरान आरोपी रोहित प्रसाद का लोकेशन सागरपुर दिल्ली में मिलने पर, तत्काल पुलिस टीम दिल्ली रवाना होकर सागरपुर से आरोपी रोहित प्रसाद को हिरासत में लेकर जशपुर ले आई।

पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है। मामले के आरोपी रोहित प्रसाद उम्र 27 वर्ष निवासी सबरी मठ (सावरी बक्सी जी) थाना जलालपुर, जिला सारन (बिहार) के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिला संबंधी अपराधों के प्रति अत्यंत संवेदनशील है, आरोपी रोहित प्रसाद को दिल्ली से हिरासत में लेकर लाया गया है, महिला संबंधी अपराधों में लिप्त किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जावेगा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here