Home छत्तीसगढ़ तड़ीपार का गुंडा बेटा लगातार कर रहा था युवती को प्रताड़ित, गुप्तांग...

तड़ीपार का गुंडा बेटा लगातार कर रहा था युवती को प्रताड़ित, गुप्तांग को सिगरेट से जलाया, पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, SSP ने कहा : गुंडागर्दी को पुलिस किसी भी स्तर पर नहीं करेगी बर्दाश्त, महिलाओं की सुरक्षा जशपुर पुलिस की पहली प्राथमिकता

1280
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। तड़ीपार का गुंडा  बेटा एक युवती को लगातार प्रताड़ित कर रहा था, गुप्तांग को सिगरेट से भी जलाया, जिसके बाद युवती आरोपी के खिलाफ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। युवती के रिपोर्ट पर पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया था जहां न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जिला जेल दाखिल कर दिया गया है। इस मामले में SSP शशि मोहन सिंह ने कहा कि गुंडागर्दी को पुलिस किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेगी।महिलाओं की सुरक्षा जशपुर पुलिस की पहली प्राथमिकता है।

जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता जो कि वर्तमान में अपनी मां के साथ जशपुर क्षेत्र में रहती है, ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि आरोपी रितेश प्रताप सिंह जो कि उसे वर्ष 2023 में अपने साथ बहला फुसलाकर भगा कर ले गया था, जिसकी रिपोर्ट करने पर रितेश प्रताप सिंह को पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।जेल से छूटने के बाद दिनांक 17.05.25 को आरोपी रितेश प्रताप सिंह, पीड़िता को शादी करूंगा, कहकर अपने साथ मोटर साइकल में बैठा कर, बादलखोल जंगल ले गया, जहां लकड़ी के टुकड़े से पीड़िता के साथ मारपीट व गाली गलौच करने लगा, फिर अपने साथ पीड़िता को लेकर अपने घर कुनकुरी आ गया, वहां भी वह पीड़िता को लगातार प्रताड़ित कर रहा था, कुनकुरी में दो दिन रहने के बाद आरोपी रितेश प्रताप सिंह पीड़िता को लेकर थाना नारायणपुर क्षेत्र के एक ग्राम में अपने रिश्तेदार के यहां लाकर रखा था, इस दौरान आरोपी ने पीड़िता से मारपीट करते हुए सिगरेट से उसके गुप्तांगों को भी जलाया है और दांत से पीड़िता के शरीर को काटा है, जिससे पीड़िता के शरीर में कई जगह दांत के काटने से निशान बन गए हैं, आरोपी की मारपीट से पीड़िता के आंख के नीचे भी चोट के निशान हैं, पीड़िता किसी तरह जान बचाकर, अपनी मां के साथ सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। चूंकि घटना स्थल थाना नारायणपुर क्षेत्रांतर्गत होने से, सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कर, मामले को जांच विवेचना व नंबरी हेतु थाना नारायणपुर प्रेषित किया गया।

रिपोर्ट पर थाना नारायणपुर में आरोपी रितेश प्रताप सिंह के खिलाफ बीएनएस की धारा296,115(2),118,64, व 62 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया है। व पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।

 

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी रितेश प्रताप सिंह के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

आरोपी रितेश प्रताप सिंह का पिता संजीव सिंह राजपूत भी थाना कुनकुरी का निगरानी बदमाश है, उसके विरुद्ध थाना कुनकुरी में मारपीट, गुंडागर्दी, चोरी जैसे मामलों के कुल 34 प्रकरण दर्ज हैं, संजीव सिंह राजपूत को पुलिस से प्राप्त प्रतिवेदन के आधार पर जिला प्रशासन के द्वारा वर्तमान में छह माह के लिए जिला बदर किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऐसे असामाजिक तत्वों को सख्त हिदायत दी गई है, गुंडागर्दी को पुलिस किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं करेगी, महिलाओं की सुरक्षा जशपुर पुलिस की पहली प्राथमिकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here