Home छत्तीसगढ़ सरपंच के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर शादी कार्यक्रम के...

सरपंच के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर शादी कार्यक्रम के दौरान महिला सहित तीन व्यक्तियों से की मारपीट, उड़ेला गर्म पानी, पुलिस ने सभी आरोपियो को किया गिरफ्तार

439
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। सरपंच के बेटे ने अपने साथियों के साथ मिलकर शादी कार्यक्रम के दौरान महिला सहित तीन व्यक्तियों से मारपीट करते हुए उनके ऊपर गर्म पानी उड़ेल दिया जिससे ये लोग बुरी तरह घायल हो गए। घायलों को बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है जहां घायलों का इलाज चल रहा है। पुलिस ने रिपोर्ट के बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना के संबंध में प्रार्थिया मनप्यारी खलखो पति आव्रत खलखो उम्र 38 वर्ष निवासी सरडीह ने दिनांक 21.05.25 को थाना बगीचा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 20/5/25 को उसके पड़ोस में रमेश पन्ना के घर में शादी का कार्यक्रम था, कार्यक्रम दौरान,हल्दी रस्म चल रहा था जिसमे प्रार्थिया का बेटा शिवम खलखो , उसकी रिश्ते में दीदी संध्या केरकेट्टा और मामा मयूर राय के साथ शादी देखने गया था । प्रार्थिया भी शादी घर में थी । रात्रि करीब 1.30 बजे मंडप में डीजे बज रहा था और सभी लोग मंडप में नाच रहे थे जिससे धूल उड़ रहा था । ज्यादा धूल उड़ने से शिवम उसमे पानी डाल रहा था जिससे पानी का छींटा मनोज भगत के ऊपर चला गया, जिससे नाराज होकर मनोज ,शिवम को गाली गलौच करने लगा । इसी बात को लेकर मनोज और शिवम में झगड़ा बढ़ गया, जिससे मनोज भगत अपने अन्य साथी महाजन केरकेट्टा , अंशु कुमारा सोनवानी , मनोरंजन केरकेट्टा , दीपक सोनवानी , रामजाने बघेल , धीरज सोनवानी तथा एक अन्य अपचारी के साथ मिलकर शिवम को मारपीट करने लगा, इसी दौरान शिवम का मामा मयूर राय और उसकी दीदी संध्या केरकेट्टा बीच बचाव करने आए तो उनको भी मारपीट करने लगे । ये सब देखकर प्रार्थिया तीनो को लेकर शादी वाले घर के एक कमरे में बंद कर दी ।लेकिन शराब के नशे में चूर आरोपी लड़को का गुस्सा शांत नहीं हुआ तो वे दरवाजा को तोड़कर अंदर कमरे में घुस गए और अंदर चावल बनाने के लिए ,गर्म किया पानी को ,शिवम और संध्या के ऊपर डाल दिए । जिससे शिवम और संध्या बुरी तरह झुलस गए । मयूर को मारपीट करके घायल कर दिए । परिजनों द्वारा इनको गंभीर स्थिति में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बगीचा लाया गया । जहां से इनको शासकीय अस्पताल अंबिकापुर रेफर कर दिया गया।
आरोपी मनोज भगत ग्राम पंचायत सरडीह के सरपंच का लड़का है ।

रिपोर्ट पर मामले की गंभीरता को देखते हुए, थाना बगीचा में आरोपियों के विरुद्ध बी एन एस की धारा 296, 351(2), 115(2), 118(2), 191(2),192 व 331(6) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के द्वारा घटना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए, आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार करने के निर्देश दिए गए ।जिस पर बगीचा पुलिस टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए ग्राम सरडीह में दबिश देकर घटना में शामिल एक विधि से संघर्षरत बालक सहित सभी आठों आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

पुलिस की पूछताछ पर सभी आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर सात आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है व मामले में शामिल एक नाबालिग विधि से संघर्षरत बालक को बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि शादी कार्यक्रम के दौरान गुंडा गर्दी करने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जो भी गुंडा गर्दी करेगा पुलिस उसे सबक सिखाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here