Home छत्तीसगढ़ हत्या व रेप का फरार आरोपी 12 साल बाद आया पुलिस गिरफ्त...

हत्या व रेप का फरार आरोपी 12 साल बाद आया पुलिस गिरफ्त में, नाबालिग अवस्था में किया था अपराध बालिग होने के बाद हुआ गिरफ्तार

485
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। हत्या व रेप के फरार आरोपी को जशपुर पुलिस पूरे 12 साल बाद गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की है।आरोपी जब नाबालिग था तब उसने अपराध किया था और अब बालिग होने के बाद गिरफ्तार हुआ है।

जशपुर पुलिस के द्वारा ऑपरेशन अंकुश के तहत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के नेतृत्व व दिशानिर्देश में, पुराने प्रकरणों के लंबे समय से फरार आरोपियों की धर पकड़ हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत थाना कुनकुरी पुलिस को हत्या व रेप के मामले में लगभग 12 वर्ष से फरार एक आरोपी को मुंबई (महाराष्ट्र) से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, साथ ही थाना कुनकुरी के ही एक अन्य दुष्कर्म के मामले में तीन साल से फरार आरोपी को भी पुलिस ने आजाद मोहल्ला कुनकुरी से गिरफ्तार कर लिया है।

वर्ष 2013 में थाना कुनकुरी क्षेत्र की रहने वाली एक प्रार्थीया ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 01.09.2013 को प्रार्थिया व उसकी मां मृतिका पतंगी बाई घर में अकेले थे, रात्रि लगभग 11.30 बजे अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा घर का दरवाजा को जबरन खुलवाया गया व घर के बल्ब को फोड़ कर अंधेरा कर, प्रार्थिया व उसकी मां को घर से निकालकर बाहर ले जाया गया, तथा प्रार्थिया से दुष्कर्म किया गया व प्रार्थिया की मां मृतिका पतंगी बाई को घर से बाहर लगभग डेढ़ सौ मीटर की दूरी पर ले जाकर प्रार्थिया की मां मृतिका पतंगी बाई की गला रेतकर हत्या कर दी गई।

रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में भा.द. वि. की धारा 456,365,376,30 व,34 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला था कि उक्त घटना को जादू टोना के शक पर अंजाम दिया गया था। गांव का ही एक आरोपी रामलाल विश्वकर्मा, मृतिका पतंगी बाई के ऊपर जादू टोना का शक करता था, उसे शक था, कि उसके बड़े भाई, व भाभी की मृत्यु, मृतिका पतंगी बाई के जादू टोने की वजह से ही हुई है, और उसकी पत्नी भी जादू टोने की वजह से ही बीमार रहती है, जिस पर आरोपी रामलाल विश्वकर्मा ने अपने साथी सतीश विश्वकर्मा के साथ मिलकर मृतिका पतंगी बाई की हत्या करने की योजना बनाई, इस बावत उनके द्वारा ग्राम खालीजोर(झारखंड) के एक आरोपी गुंजन खेस से संपर्क कर मृतिका पतंगी बाई की हत्या करने के लिए 80 हजार रु नगद दिया गया था, दिनांक 01.09.2013 को आरोपी गुंजन खेस अपने साथी, अनुरंजन लकड़ा, प्रफुल्ल लकड़ा, सुमन खेस, असीम खेस , नेल्सन खेस व एक नाबालिग विधि से संघर्षरत बालक के साथ , पीड़िता के घर में आए व पीड़िता की मां मृतिका पतंगी बाई की गला रेत कर हत्या कर दी गई तथा पीड़िता प्रार्थिया के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।

पुलिस के द्वारा मामले का खुलासा करते हुए घटना में शामिल सात आरोपियों क्रमशः रामलाल विश्वकर्मा सतीश विश्वकर्मा,गुंजन खेस,अनुरंजन लकड़ा, प्रफुल्ल लकड़ा ,सुमन खेस व असीम खेस को पूर्व में गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। मामले में दो आरोपी क्रमशः नेल्सन खेस व घटना के समय विधि से संघर्षरत नाबालिग बालक घटना दिनांक से फरार थे, पुलिस के द्वारा उनकी लगातार पतासाजी की जा रही है। पतासाजी के दौरान पुलिस को मालूम चला कि फरार आरोपी नेल्सन खेस की वर्ष 2015 में ही मृत्यु हो गई थी तथा विधि से संघर्षरत नाबालिग बालक फरार चल रहा था। जिसे पुलिस के द्वारा चिन्हित कर लिया गया था।

ऑपरेशन अंकुश के तहत पुलिस के द्वारा जब,घटना दिनांक से फरार चल रहे विधि से संघर्षरत बालक के बारे पतासाजी की जा रही थी, तब पुलिस को मुखबीर के जरिए व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से फरार आरोपी विधि से संघर्षरत बालक के मुंबई महाराष्ट्र में होना पता चलने पर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के द्वारा पुलिस टीम गठित कर फरार आरोपी की गिरफ्तारी हेतु , मुंबई (महाराष्ट्र) रवाना की गई।

पुलिस टीम के द्वारा जशपुर पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद व मुंबई पुलिस के सहयोग से फरार आरोपी को, जे कुमार कंस्ट्रक्शन, थाना- कासीगांव बोरीवली , मुंबई (महाराष्ट्र) से हिरासत में लेकर वापस लाया गया। आरोपी उक्त कंस्ट्रक्शन कंपनी में लेबर का काम कर रहा था।

पुलिस को थाना कुनकुरी के ही एक अन्य दुष्कर्म के मामले में तीन साल से फरार आरोपी मोहम्मद फैज अकरम को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। वर्ष 2022 में थाना कुनकुरी क्षेत्रांतर्गत एक प्रार्थी ने रिपोर्ट दर्ज कराया था कि, उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को आरोपी मोहम्मद फैज अकरम, वर्ष 2021से ही शादी का झांसा देकर, उसका शारीरिक शोषण किया है। प्रार्थी की बेटी के द्वारा शादी के लिए बोलने पर शादी करने से मना करता है।

रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में आरोपी मोहम्मद फैज अकरम के विरुद्ध भा. द. वि. की धारा363, 366,450,294,506, व 376(2)(N) तथा पोस्को एक्ट की धारा 4,5(ठ),6,17 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था।

आरोपी मोहम्मद फैज अकरम, घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस लगातार उसकी पता साजी कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को आज दिनांक 29.05.25 को सक्रिय मुखबिरी तंत्र से पता चला कि आरोपी फैज अपने घर आजाद मोहल्ला कुनकुरी में आया हुआ है, जिस पर कुनकुरी पुलिस के द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर एक टीम गठित कर आरोपी फैज के, आजाद मोहल्ला कुनकुरी स्थित उसके घर की घेरा बंदी की गई, पुलिस को देखकर आरोपी फैज, छत से कूदकर भागने का प्रयास कर रहा था, परंतु पुलिस की टीम के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी फैज को धर दबोचा गया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पुलिस को गुमराह करने के लिए वह विगत तीन वर्षों से अपना नाम बदल कर रांची झारखंड में रहता था, व फल दुकान वगैरह में काम करता था। वह त्यौहार मनाने के लिए चोरी छिपे अपने घर आया था।, इसी दौरान पुलिस के द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने बताया कि ऑपरेशन अंकुश के तहत दो फरार आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, हत्या व बलात्कार के मामले में वर्ष 2013 से फरार आरोपी को मुंबई महाराष्ट्र से तथा दुष्कर्म के मामले में वर्ष 2022 से फरार एक आरोपी को कुनकुरी से गिरफ्तार किया गया है, ऑपरेशन अंकुश जारी रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here