Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर रोहित व्यास ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कलेक्टर रोहित व्यास ने कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

223
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। कृषि खरीफ 2025 की तैयारी के मद्देनज़र 29 मई से 12 जून 2025 तक राज्य शासन के निर्देशानुसार राष्ट्रीय अभियान ‘‘विकसित कृषि संकल्प अभियान‘‘ जिले के विभिन्न विकासखण्डों में चलाया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर श्री रोहित व्यास द्वारा जशपुर, मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी, कांसाबेल, फरसाबहार, पत्थलगांव एवं बगीचा विकासखण्ड हेतु रूट चार्ट निर्धारित कर टीमों का गठन किया गया है।

गठित टीम चिन्हांकित ग्राम पंचायतों में प्रतिदिन भ्रमण कर कृषकों के साथ वैज्ञानिक परिचर्चा, सलाह, प्रचार-प्रसार तथा विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करेगी।

इस अभियान का उद्देश्य कृषि कार्यों में नवाचार, टिकाऊ पद्धतियों और किसानों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभान्वित करना है। जिसका कलेक्टोरेट परिसर में कलेक्टर श्री रोहित व्यास एवं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार ने कृषि रथ को हरीझंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि विभाग से मिली जानकारी के तहत, इस अभियान के सफल संचालन हेतु ब्लॉक स्तर पर नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई है। साथ ही, कृषि विज्ञान केंद्र, उद्यानिकी महाविद्यालय, मत्स्य विभाग तथा पशुपालन विभाग सहित अन्य तकनीकी संस्थानों के विशेषज्ञों को भी आवश्यक सहयोग के निर्देश दिए गए हैं।

अभियान की निगरानी और पर्यवेक्षण हेतु उप संचालक कृषि श्री एम.आर. भगत के निर्देशन में जिला स्तर पर सहायक संचालक कृषि, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी एवं तकनीकी कर्मचारियों की एक टीम गठित की गई है। यह टीम योजना के क्रियान्वयन, समीक्षा और जमीनी स्तर पर गतिविधियों की मॉनिटरिंग करेगी।

अभियान के दौरान सभी विकासखंड के चयनित ग्रामों में कृषक गोष्ठियाँ, फोटो प्रदर्शनी, फसल अवलोकन, उन्नत बीजों की जानकारी, मृदा परीक्षण, जल संरक्षण तकनीक और अन्य कृषि सम्बंधित विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here