Home छत्तीसगढ़ विश्व सायकल दिवस के उपलक्ष्य मे हॉकी स्टेडियम से निकाली गई सायकल...

विश्व सायकल दिवस के उपलक्ष्य मे हॉकी स्टेडियम से निकाली गई सायकल रैली, विधायक और कलेक्टर , बच्चों और आम नागरिकों के साथ सायकल रैली में हुए शामिल

390
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर । विश्व सायकल दिवस के उपलक्ष्य में आज रविवार एक जून को प्रात: 7 बजे फिट इंडिया फिट जशपुर के तहत जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में सायकल रैली हॉकी स्टेडियम जशपुर से निकाली गई।

रैली का शुभारंभ कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने किया और सायकल रैली में शामिल होकर लोगों को प्रतिदिन सायकल चलाने के लिए प्रेरित किया। रैली हॉकी स्टेडियम से होते हुए बस स्टैंड, पुरानी टोली, महाराजा चौक होते हुए हॉकी स्टेडियम में समापन किया गया।

विधायक जशपुर श्रीमती रायमुनी भगत ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा पहले जमाने में सायकल का उपयोग आम नागरिक बहुत करते थे। धीरे धीरे आधुनिक सुविधाएं बढ़ने के कारण मोटर गाड़ी कार बस का लोग उपयोग करने लगे। उन्होंने कहा कि इसके कारण व्यक्ति के शरीर में आलसी पन आ गया है। उन्होंने लोगों को प्रतिदिन सायकल चलाने की अपील की है।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने अपने सम्बोधन में कहा कि विश्व सायकल दिवस आगामी 3 जून को है। इसी कड़ी में भारत सरकार के निर्देशानुसार रविवार को सायकल रैली का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य स्वस्थ शरीर और निरोग रहने के लिए चालू किया गया है। उन्होंने कहा कि शरीर को तंदुरुस्त रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को योग, सायकल चलाना, सुबह का सैर या अन्य गतिविधियों को अपनाना चाहिए ताकि शरीर में स्फूर्ति बनी रहे।

सायकल चलाने से बीपी, हाइपरटेंशन, मानसिक समस्या और जीवनशैली बेहतर रहता है।कलेक्टर ने बच्चों , युवाओं और आम नागरिक को प्रतिदिन या कम से कम रविवार को अनिवार्य रूप से सायकल चलाने की अपील की। कलेक्टर ने कहा की अपनी दिनचर्या में सायकल को स्वयं भी शामिल करेंगे और रविवार को सायकल जरूर चलाएंगे

इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगा राम, एसडीएम श्री ओंकार यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री विश्वास राव मस्के, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, विकास खंड शिक्षा धिकारी आम नागरिक जनप्रतिनिधिगण और स्कूली बच्चे,उपस्थित थे।

उल्लेखनीय है कि सायकल चलाना व्यक्ति के लिये बहुत अच्छा एक्सरसाइज है। इससे दिल, फेफड़े और मांसपेशियां मजबूत होती हैं। मोटापा और डायबिटीज, हाईब्लड प्रेशर और मांसपेशियों में तनाव कम होता है।
सायकल चलाने से प्रदूषण नहीं होता क्योंकि सायकल ईंधन से नहीं चलता है। इससे कार्बन उत्सर्जन कम होता है जिससे जलवायु परिवर्तन सकारात्मक रहता है। सायकल में लागत बहुत कम लगता है। पेट्रोल, डीजल और रख रखाव की आवश्यकता नहीं पड़ती है। भीड़ और ट्रैफिक में आसानी से निकला जा सकता।

बड़े शहरों और महानगरों मे सायकल से ट्रैफिक आसानी से पार किया जा सकता है। सायकल न केवल साधारण परिवहन का साधन है बल्कि यह स्वास्थ्य, पर्यावरण और समाज के लिए बहुत उपयोगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here