Home छत्तीसगढ़ जशपुर जिले से बड़ी खबर : दुष्कर्म पीड़िता की प्रथम सूचना रिपोर्ट...

जशपुर जिले से बड़ी खबर : दुष्कर्म पीड़िता की प्रथम सूचना रिपोर्ट लिखने में देरी – थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर आशीष तिवारी को एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सस्पेंड कर किया लाइन अटैच, रिपोर्ट दर्ज होने के 2 दिन बाद भी आरोपी व्याख्याता को अब तक पुलिस नहीं कर पाई गिरफ्तार

677
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। जशपुर जिले से बड़ी खबर है। दुष्कर्म पीड़िता की प्रथम सूचना रिपोर्ट लिखने में देरी पर थाना प्रभारी, इंस्पेक्टर आशीष तिवारी को एसएसपी शशि मोहन सिंह ने सस्पेंड कर लाइन अटैच कर दिया है। रिपोर्ट दर्ज होने के 2 दिन बाद भी आरोपी गिरधर राम यादव व्याख्याता को अब तक जशपुर पुलिस गिरफ्तार नहीं कर पाई है। आरोपी व्याख्याता गिरधर राम यादव जशपुर जिले के शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उत्तर माध्यमिक विद्यालय जशपुर में पदस्थ है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने कोतवाली क्षेत्र की एक नाबालिग छात्रा से छेड़ छाड़ व दुष्कर्म के मामले में सख्त एक्शन लेते हुए, प्रार्थियों की सूचना के बावजूद, एफआईआर दर्ज करने में देरी करने पर, घोर लापरवाही का परिचय देने वाले, सिटी कोतवाली जशपुर के प्रभारी, निरीक्षक आशीष कुमार तिवारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है, निलंबन अवधि के दौरान निरीक्षक आशीष कुमार तिवारी को रक्षित केंद्र जशपुर में सम्बन्ध किया गया है, इस दौरान इसे नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा टी आई आशीष कुमार तिवारी के विरुद्ध प्राथमिक जांच भी संस्थित किया गया है, प्राथमिक जांच हेतु, एसडीओपी जशपुर चंद्र शेखर परमा को आदेशित किया गया है। जो कि 07 दिवस के भीतर प्राथमिक जांच पूर्ण कर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर को प्रेषित करेंगे।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टिया, सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्रांतर्गत एक नाबालिग बालिका से दुष्कर्म जैसे संवेदनशील मामले में, टी आई, सिटी कोतवाली जशपुर के द्वारा देरी से एफआईआर दर्ज करने पर, उसे तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है, और उनके विरुद्ध प्राथमिक जांच हेतु एसडीओपी जशपुर को आदेशित किया गया है,मामले में पुलिस फरार आरोपी की पता साजी कर रही है, जिसे शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here