Home छत्तीसगढ़ तंबाखू नहीं देने से गुस्साआए संदीप एक्का ने दोस्त अशोक राम की...

तंबाखू नहीं देने से गुस्साआए संदीप एक्का ने दोस्त अशोक राम की बेरहमी से कर दी हत्या

345
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। तंबाखू नहीं देने से गुस्साआए संदीप एक्का ने अपने ही दोस्त अशोक राम की बेरहमी से हत्या कर दी। मामला जशपुर जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र की है। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस आरोपी संदीप एक्का को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश की थी जहां न्यायालय के आदेश पर आरोपी संदीप को जिला जेल जशपुर दाखिल करा दिया गया है।
बुधवार दिनांक 19.11.25 को प्रार्थी विद्याधर राम, उम्र 57 वर्ष,निवासी ग्राम कोनकेल , चराईखारा थाना नारायणपुर जिला जशपुर (छ.ग.) जो कि मृतक अशोक राम का चाचा है,ने थाना नारायणपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 18.11.25 की शाम लगभग 06.00 बजे, आरोपी संदीप एक्का व मृतक अशोक राम, दोनों गांव के ही एक व्यक्ति के घर के आंगन में आग तपा रहे थे, इसी दौरान आरोपी संदीप एक्का ने मृतक अशोक राम से खाने के लिए तंबाखू मांगा, जिस पर मृतक अशोक राम के द्वारा , बोला गया कि मेरे पास इतना पैसा नहीं है कि रोज-रोज तंबाखू खिलाऊं, जिस पर आरोपी संदीप एक्का व मृतक अशोक राम के मध्य विवाद होने लगा, विवाद के दौरान मृतक अशोक राम अपने घर की ओर जाने लगा, जिसके पीछे आरोपी संदीप एक्का भी गया , आरोपी संदीप एक्का , मृतक अशोक के घर जाकर, अशोक के साथ हाथ मुक्का से मारपीट करते हुए, उसे जमीन में गिरा दिया , व अशोक राम के सीने में लात से प्रहार किया गया था। फिर संदीप एक्का वहां से चला गया। ग्रामवासियों के द्वारा, घटना कि सूचना सरपंच को देने पर , सरपंच ने जब मृतक अशोक राम के घर जाकर देखा तो पाया कि मृतक अशोक राम दर्द से कराहते हुए, लेटा हुआ है, सरपंच के पूछने पर मृतक अशोक राम ने सरपंच को आरोपी संदीप एक्का के द्वारा, सीने में लात से मारपीट करना बताया, व दूसरे दिन सुबह ईलाज हेतु अस्पताल जाने की बात कही, घटना के दूसरे दिन दिनांक 19.11.25 को मृतक अशोक राम को ईलाज हेतु अस्पताल ले जाते वक्त रास्ते में ही अशोक राम ने दम तोड़ दिया।

रिपोर्ट पर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी संदीप एक्का उम्र 36 वर्ष के विरुद्ध हत्या के लिए बीएनएस की धारा 103(1),332(A) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान तत्काल पुलिस के द्वारा घटना स्थल पहुंच, घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए, शव का पंचनामा किया गया व मृतक अशोक राम के शव का डॉक्टर से पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टर के शॉर्ट पीएम रिपोर्ट में डॉक्टर के द्वारा मृत्यु,मारपीट के कारण शरीर में आई चोट की वजह से होने के कारण हत्यात्मक बताया गया।

पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी संदीप एक्का उम्र 36 वर्ष को, उसके घर से हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ पर आरोपी संदीप एक्का के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा भेज दिया गया है है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर, शशि मोहन सिंह ने बताया, कि नारायणपुर क्षेत्र में एक गांव के दो व्यक्ति के मध्य तंबाखू मांगने के नाम पर विवाद हुआ था, मारपीट में घायल व्यक्ति की अस्पताल ले जाते वक्त मृत्यु हो गई, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here