Home छत्तीसगढ़ SECL अमेरा कोयला खदान विस्तार को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच...

SECL अमेरा कोयला खदान विस्तार को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच पथराव मे कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण हुए घायल

354
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

अंबिकापुर (सरगुजा) । SECL अमेरा कोयला खदान विस्तार को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच पथराव मे कई पुलिसकर्मी और ग्रामीण घायल हो गये हैं।

सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड  के परसोड़ीकला  में जारी एसईसीसीएल अमेरा खदान विस्तार को लेकर बुधवार को ग्रामीणों और पुलिस प्रशासन के बीच जोरदार झड़प हो गई। देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों ओर से जमकर पत्थरबाज़ी शुरू हो गई, घटना सुबह करीब 10:30 बजे की है, जब खदान विस्तार को लेकर चर्चा के लिए ग्रामीणों के साथ प्रबंधक, पुलिस प्रशासन, अपर कलेक्टर, एसडीएम, तहसीलदार सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल स्थल पर पहुँचा।

बातचीत के दौरान माहौल अचानक बिगड़ गया और ग्रामीणों तथा पुलिस के बीच टकराव शुरू हो गया। इस पत्थरबाज़ी में 20–25 पुलिसकर्मी और 15–20 ग्रामीण घायल हुए हैं। दो घंटे की मशक्कत के बाद स्थिति कुछ देर के लिए शांत हुई। लेकिन लगभग 2 बजे हालात फिर से बेकाबू हो गए। सूत्रों से मिली जानकारी मुताबिक प्रशासनिक समझाइश के दौरान एक स्कूली छात्रा की गिरफ्तारी ने ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश फैला दिया। छात्रा को छुड़ाने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए, और विवाद इतना बढ़ गया कि भीड़ ने पुलिस पर पत्थरों और डंडों से हमला कर दिया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आँसू गैस के गोले दागे और ग्रामीणों को खदेड़ने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण अपने स्थान पर डटे रहे। उनका कहना था कि वे किसी भी कीमत पर अपनी जमीन खदान को नहीं सौंपेंगे और संघर्ष जारी रखेंगे। बहरहाल, देखना होगा कि लंबे समय से जारी यह विवाद आखिर किस दिशा में जाता है क्या अमेरा खदान का विस्तार हो पाएगा, या यह मुद्दा यूँ ही विवादों में घिरा रहेगा?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here