Home छत्तीसगढ़ 52 साल के हवसी मिलराम तिर्की को जशपुर पुलिस ने सलाखों के...

52 साल के हवसी मिलराम तिर्की को जशपुर पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया, 17 साल की नाबालिग बालिका को जंगल में बकरी चराने के दौरान हवस का बनाया था शिकार, गर्भवती होने पर परिजनों को हुआ मालूम

684
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। 52 साल के हवसी मिलराम तिर्की को जशपुर पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। 17 साल की नाबालिग बालिका को आरोपी मिलराम तिर्की जंगल में बकरी चराने के दौरान जबरन हवस का शिकार बनाया था। गर्भवती होने पर परिजनों को हुआ मालूम कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है।

आपको बता दें वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के नेतृत्व में फरार आरोपियों को पकड़ने जशपुर पुलिस का ऑपरेशन अंकुश निरन्तर जारी है, जिसके तहत जशपुर पुलिस विशेष अभियान चला कर, फरार आरोपियों की धर पकड़ कर रही है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस को दुष्कर्म के मामले में फरार एक आरोपी को गोवा राज्य से पकड़ने में सफलता मिली है।

06 अक्टूबर 2025 को थाना बागबहार क्षेत्र की एक 17 वर्षीय नाबालिग बालिका के पिता ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि रिपोर्ट दिनांक से चार -पांच दिन पूर्व पीड़ित नाबालिग बालिका की चाची ने बताया था कि उसकी 17 वर्षीय नाबालिग बेटी को मासिक धर्म नहीं आ रहा है, व बताया था कि उसकी नाबालिग बेटी के साथ, गांव का ही आरोपी मिलराम तिर्की उम्र 52 वर्ष के द्वारा, जंगल में बकरी चराने के दौरान उसकी नाबालिग बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया गया था, उसकी बेटी लोक-लाज के भय से किसी को नहीं बता रही थी, उसके गर्भवती होने पर उन्हें यह बात पता चली है।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए रिपोर्ट पर तत्काल थाना बागबहार में आरोपी मिलराम तिर्की के विरुद्ध बीएनएस की धारा 64 (1), व 4 पॉस्को एक्ट के तहत है अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था। व नाबालिग पीड़ित बालिका का डॉक्टरी मुलाहिजा भी कराया गया था। आरोपी मिलराम तिर्की घटना दिनांक से ही फरार था, पुलिस लगातार उसकी पतासाजी कर रही थी, उसके छिपने के संभावित ठिकानों पर भी पुलिस लगातार दबिश दे रही थी। इसी दौरान पुलिस को अपने सक्रिय मुखबिर तंत्र व पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से पता चला कि उक्त आरोपी मिलराम तिर्की गोवा राज्य के थाना फतोड़ा क्षेत्र में है, जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के द्वारा तत्काल पुलिस टीम गठित कर गोवा रवाना की गई, जिनके द्वारा थाना फातोड़ा क्षेत्र के मझगांव बस स्टैंड के पास स्थित एक रेस्टोरेंट से आरोपी मिलराम तिर्की को हिरासत में लेकर वापस लाया गया। मिलराम तिर्की उक्त रेस्टोरेंट में वेटर का काम करता था।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी मिलराम तिर्की उम्र 52 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर, उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

“थाना बागबहार क्षेत्र की नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी को पुलिस गोवा से ढूंढ कर लाई है, महिलाओं व बच्चों से सम्बन्धित अपराध में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा, ऑपरेशन अंकुश जारी रहेगा।
“वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जशपुर, शशि मोहन सिंह”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here