Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कुनकुरी–पत्थलगांव सड़क निर्माण में आई तेजी,...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कुनकुरी–पत्थलगांव सड़क निर्माण में आई तेजी, जल्द पूरा होगा वर्षों का इंतजार, 125 करोड़ रुपये की लागत से 65 किलोमीटर सड़क का निर्माण जारी, पुल-पुलियों के निर्माण में भी तेजी; कुनकुरी, कांसाबेल और पत्थलगांव के लोगों को मिलेगी बेहतर आवागमन सुविधा

110
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जशपुर जिले की महत्वपूर्ण कुनकुरी–पत्थलगांव सड़क के निर्माण कार्य में तेजी आई है। करीब 125 करोड़ रुपये की लागत से 65 किलोमीटर लंबी इस सड़क का निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहा है। सड़क के साथ ही पुल-पुलियों का निर्माण भी प्राथमिकता से किया जा रहा है, जिससे क्षेत्रवासियों को लंबे समय से चली आ रही आवागमन की परेशानी से जल्द राहत मिलने की उम्मीद है।

कुनकुरी से कांसाबेल होते हुए पत्थलगांव एवं राजधानी रायपुर सहित अन्य पड़ोसी राज्य जाने वाला यह मार्ग जिले की यातायात व्यवस्था के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण है। लंबे समय से सड़क निर्माण की प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्रवासियों के लिए निर्माण कार्य में आई तेजी राहत और उम्मीद की नई किरण लेकर आई है। सड़क के अधूरे हिस्सों में निर्माण कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है, वहीं पुल-पुलियों के निर्माण के लिए आवश्यक डायवर्सन की व्यवस्था भी की गई है, ताकि निर्माण के दौरान आवागमन बाधित न हो।

पुल-पुलियों के निर्माण पर विशेष जोर :
सड़क निर्माण के साथ मार्ग में आने वाले नालों और जल निकासी वाले हिस्सों पर पुल-पुलियों का निर्माण कराया जा रहा है। बरसात के दौरान जलभराव और आवागमन में होने वाली परेशानी को देखते हुए इन संरचनाओं का निर्माण महत्वपूर्ण है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सड़क पर आवागमन अधिक सुरक्षित और सुगम होने की उम्मीद है।

गुणवत्ता और समय-सीमा पर रहेगी निगरानी :
परियोजना को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के साथ निर्माण की गुणवत्ता पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। सड़क और पुल-पुलियों का कार्य पूरा होने से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था मजबूत होगी और लोगों को बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।

व्यापार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगा लाभ :
कुनकुरी, कांसाबेल और पत्थलगांव सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के लिए यह सड़क आवागमन का प्रमुख माध्यम है। सड़क के बेहतर होने से ग्रामीणों, विद्यार्थियों, मरीजों, व्यापारियों और अन्य यात्रियों को सुविधा मिलेगी। साथ ही कृषि उपज के परिवहन, स्थानीय व्यापार और क्षेत्रीय आर्थिक गतिविधियों को भी गति मिलने की संभावना है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जिले में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने की दिशा में सड़क अधोसंरचना का विकास महत्वपूर्ण कदम है। कुनकुरी–पत्थलगांव सड़क का निर्माण पूरा होने से न केवल यात्रा अधिक सुविधाजनक होगी, बल्कि क्षेत्र के विकास और लोगों की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में भी मदद मिलेगी। वर्षों से बेहतर सड़क की प्रतीक्षा कर रहे क्षेत्रवासियों को अब इस महत्वपूर्ण परियोजना के जल्द पूर्ण होने की उम्मीद है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here