Home छत्तीसगढ़ जशपुर जिले से बड़ी खबर : 36 साल का हैवान माइकल टोप्पो...

जशपुर जिले से बड़ी खबर : 36 साल का हैवान माइकल टोप्पो गिरफ्तार, 26 साल की गूंगी बहरी, दिमागी रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को दिया है अंजाम

518
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

जशपुर। जशपुर जिले से बड़ी खबर है। 36 साल के हैवान माइकल टोप्पो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। 24 साल की गूंगी बहरी, दिमागी रूप से कमजोर युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

आपको बता दें शुक्रवार दिनांक 02.01.26 को थाना सिटी कोतवाली जशपुर क्षेत्र की एक ग्राम की 24 वर्षीया प्रार्थिया ने थाना सिटी कोतवाली जशपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी ,कि वह एक शादी शुदा महिला है, व अपने बच्चे के साथ कोतवाली क्षेत्रांतर्गत एक ग्राम (मायके) में, अपने पिताजी तथा भाई-बहनों के साथ रहती है, उसकी 26 वर्षीय बड़ी दीदी, दिमागी तौर पर कमजोर है व बोल -सुन नहीं सकती है, दिनांक 02.01.26 की दोपहर लगभग 02.00 बजे वह अपने पिताजी के साथ , लकड़ी लेने जंगल गई थी, व उसके भैया भाभी भी खेत बाड़ी में काम करने गए थे, घर में उसकी मूक बधिर , दिमागी रूप से कमजोर बड़ी दीदी , अकेली थी, शाम लगभग 04.00 बजे जब वह जंगल से लकड़ी लेकर लौटी, तो देखी कि उसकी बड़ी बहन घर में नहीं है, तब वह, अपनी मूक बधिर, दिमागी रूप से कमजोर बड़ी बहन को ढूंढते हुए, घर के पास ही स्थित गौ शाला में गई तो देखी कि , उसके गांव का ही आरोपी माइकल टोप्पो, उसकी दिमागी तौर पर कमजोर, गूंगी बहरी ,बड़ी दीदी के साथ आपत्तिजनक अवस्था में था, उसकी दिमागी तौर पर कमजोर बड़ी बहन के नीचे का वस्त्र नहीं था, जिस पर प्रार्थिया के द्वारा, आरोपी माइकल टोप्पो को डांटने पर, वह अपने कपड़े को पहनकर भाग गया।

मामला मूक बधिर, दिमागी रूप से कमजोर युवती से, दुष्कर्म से संबंधित था, इस पर पुलिस के द्वारा मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए तत्काल सिटी कोतवाली जशपुर में आरोपी माइकल टोप्पो के विरुद्ध 64(2)(झ )(ट),332(b) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, एफ एस एल की टीम के साथ पीड़िता के गांव जाकर घटना स्थल का निरीक्षण करते हुए, आरोपी माइकल टोप्पो को उसके घर से घेराबंदी कर धर दबोचा गया। पुलिस के द्वारा पीड़िता मूक बधिर, दिमागी तौर पर कमजोर युवती का डॉक्टर से स्वास्थ परीक्षण भी कराया गया है।

पुलिस की पूछताछ पर आरोपी माइकल टोप्पो उम्र 36 वर्ष के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि जशपुर पुलिस महिलाओं व बच्चों से सम्बन्धित अपराध की लेकर अत्यंत संवेदनशील है, जशपुर क्षेत्र के एक ग्राम में दिमागी तौर पर कमजोर गूंगी बहरी युवती से दुष्कर्म के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जिसे न्यायिक रिमांड पर भेजा जावेगा। ऐसे अपराधों में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here