Home छत्तीसगढ़ तत्कालीन उपसरपंच व वर्तमान पंच रवि नारायण यादव के खिलाफ तपकरा थाना...

तत्कालीन उपसरपंच व वर्तमान पंच रवि नारायण यादव के खिलाफ तपकरा थाना में आवेदन दिये 1 साल बीत जाने के बाद भी नहीं हुआ एफआईआर दर्ज, तपकरा पुलिस की कार्य शैली सवालों के घेरे में

584
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। जशपुर जिले के फरसाबहार जनपद के ग्राम पंचायत सुंण्डरू के तत्कालीन उपसरपंच व वर्तमान पंच रवि नारायण यादव के खिलाफ तपकरा थाना में आवेदन दिये 1 साल बीत जाने के बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं हो पाया है। तपकरा पुलिस की यह लापरवाही तपकरा पुलिस की कार्य शैली पर अनगिनत सवाल खड़े करते हैं।

17 दिसंबर 2024 को जशपुर जिले के ग्राम पंचायत सुंण्डरू के तत्कालीन उप सरपंच व वर्तमान पंच रवि नारायण यादव दोपहर के 1:35 से 1:40 के बीच पत्रकार संतोष गुप्ता के भंडारडीपा स्थित प्रेस कार्यालय व घर के पास आकर पत्रकार संतोष गुप्ता के घर का वीडियो बनाने लगा इसी दौरान रवि नारायण यादव बोलने लगा कि तुम फरसाबहार फूड इंस्पेक्टर को भेज कर मेरे पीडीएस दुकान का समाचार बनाते हो तुम बहुत बड़े पत्रकार बन गए हो तुमको मैं जहां देखूंगा वहां काटकर फेंक दूंगा मेरी गाड़ी में अभी भी झारखंड के दो गुंडा बैठे हैं इनसे पिटवाकर यह गुंडे ऐसी जगह तुम्हारे लाश को फेकेगें की पुलिस वाले भी तुम्हारी लाश को ढूंढ नहीं पाएंगे।

पंच रवि नारायण यादव अपनी निजी वाहन मारुति स्विफ्ट वाहन क्रमांक सीजी 13 AT 0363 में पहुंचा था उसके साथ सुंण्डरू ग्राम पंचायत का ही रहने वाला संतोष यादव भी साथ था गाड़ी में अन्य दो लोग भी अंदर बैठे हुए थे जिसे पत्रकार संतोष गुप्ता नहीं पहचानता है। ये सारे लोग पत्रकार संतोष गुप्ता को जान से मारने की धमकी देकर वहां से चले गए।

इस घटना के संबंध में पत्रकार संतोष गुप्ता जशपुर एसएसपी शशि मोहन सिंह को भी फोन से सूचना देने के लिए कॉल किए थे परंतु उनके द्वारा पत्रकार संतोष गुप्ता के फोन को रिसीव करने के बजाय काट दिए थे जिसके बाद पत्रकार संतोष गुप्ता के द्वारा घटना दिनांक 17 दिसंबर 2024 को ही तपकरा थाना पहुंचकर उक्त चारों लोगों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने के लिए लिखित आवेदन दिया गया था लेकिन तपकरा पुलिस 1 साल बीत जाने के बाद भी उक्त लोगों के खिलाफ अब तक एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here