Home छत्तीसगढ़ जशपुर जिले से बड़ी खबर : जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार निकुंज...

जशपुर जिले से बड़ी खबर : जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार निकुंज के घर से 6 करोड़ 4 लाख रुपए कीमत के गोल्ड की चोरी, पुलिस ने विजय कुमार निकुंज की सगी भतीजी मीनल निकुंज समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल , अभी भी नामजद तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्त से हैं दूर, जिला परिवहन अधिकारी की पत्नी श्रीमती सुषमा निकुंज ने नारायणपुर थाने में कराई थी रिपोर्ट दर्ज

492
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। जशपुर जिले से बड़ी खबर है । जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार निकुंज के घर से 6 करोड़ 4 लाख रुपए कीमत के गोल्ड एवं नगद 15 लाख रुपए की चोरी हो गई है। पुलिस ने विजय कुमार निकुंज की सगी भतीजी मीनल निकुंज समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल कर दिया है। अभी भी नामजद तीन आरोपी पुलिस की गिरफ्ते से बाहर हैं। जिला परिवहन अधिकारी की पत्नी श्रीमती सुषमा निकुंज ने नारायणपुर थाने में 5 दिसंबर 2025 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार निकुंज के घर से चार किलोग्राम सोना व 15 लाख रुपए नगर चोरी होना बताया जा रहा है। वर्तमान में छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 1 ग्राम 24 कैरेट सोने का मूल्य 15100 बताया जा रहा है । इस हिसाब से  4 किलोग्राम बराबर 4000 ग्राम होता है । इस हिसाब से 4000 ग्राम सोने का मूल्य वर्तमान में 6 करोड चार लाख रूपए है।

जशपुर जिले के नारायणपुर थाना पुलिस ने जिला परिवहन अधिकारी विजय कुमार निकुंज की पत्नी श्रीमती सुषमा निकुंज की रिपोर्ट पर मिलन निकुंज, अलीशा भगत, अनिल प्रधान, घनश्याम प्रधान, लंकेश्वर, अनमोल भगत, अभिषेक इंदवार एवं अविनाश के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 305 (ए) 331(4) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। इसी बीच पुलिस के द्वारा मीनल निकुंज अलीशा भगत अनिल प्रधान लंकेश्वर एवं अभिषेक इंदौर को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया था जहां न्यायालय के आदेश पर सभी पांच आरोपियों को जेल दाखिल कर दिया गया है वहीं घनश्याम प्रधान , अनमोल भगत एवं अविनाश पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। इन सभी फरार चल रहे आरोपियों को पुलि जल्द गिरफ्तार करने का दावा कर रही है।

नारायणपुर थाने में जिला परिवहन अधिकारी की पत्नी सुषमा निकुंज ने दी थी लिखित आवेदन :
मैं उपरोक्त पते पर रहती हूँ घेरलू काम करती हूँ। मेरा पुराना घर रैनीडांड केराडीह में है। वर्तमान में हम लोग हाउसींग बोर्ड कालोनी जशपुर में शासकिय मकान पर पति तथा देवर विमल कुमार निकुंज का लडका जतिन निकुंज के साथ रहती हूँ। पुराने घर में कभी कभी आना जाना होता है। हमारे पुराना घर में देख रेख के लिए मेरा देवर विमल कुमार निकुंज उनकी पत्नि अनुभा निकुंज तथा सास देवश्री निकुंज निवास करते है। मेरे देवर विमल कुमार निकुंज की लडकी मिनल NES कलेज जशुपर में किराये के मकान पर रहकर पढाई कर रही थी। दिनांक 27.08.2025 को अपने पति तथा भतिजा जतिन निकुंज के साथ अपना पुराना घर केराडीह रैनीडांड गये थे। रैनीडांड में मुख्य दरवाजे का ताला को भतिजा जतिन निकुंज खोला फिर अंदर घुसा तो अंदर के दरवाजे का कुंदा टुटा हुआ था। मुझे और मेरे पति को जतिन बताया कि अंदर के दरवाजे का कुंदा टुटा हुआ है। तब हम लोग देखने गये तो दिवान के अंदर में रखे भुरे रंग का VIP अटैची नहीं था। अटैची में नगदी 15 लाख रू0 तथा सोने का सिक्का रखा हुआ था। जो चोरी हो गया था। जिसके संबंध में मैं लिखित आवेदन पेश कर रही हूँ सेवा में श्रीमान थाना प्रभारी महोदय थाना नारायणपुर विषय मेरे घर से नगद रूपये व सोना चोरी हो जाने के संबंध में महोदय मैं सुषमा निकुंज पति विजय कुमार निकुंज 52 वर्ष सा0 केराडीह रैनीडांड थाना नारायणपुर जिला जशपुर की निवासी हूँ दिनांक 27.08.2025 को अपने पति तथा भतिजा जतिन निकुंज के साथ अपना पुराना घर केराडीह रैनीडांड गये थे। रैनीडांड में मुख्य दरवाजे का ताला को भतिजा जतिन निकुंज खोला फिर अंदर घुसा तो अंदर के दरवाजे का कुंदा टुटा हुआ था। मुझे और मेरे पति को जतिन बताया कि अंदर के दरवाजे का कुंदा टुटा हुआ है। तब हम लोग देखने गये तो दिवान के अंदर में रखे भुरे रंग का VIP अटैची नहीं था। अटैची में नगदी 15 लाख रू0 तथा सोने का सिक्का रखा हुआ था। जो चोरी हो गया था। घर में हम लोग सभी से पूछताछ करने लगे तब मिनल बोली की मेरा प्रेमी अनिल प्रधान मुझे चोरी करने के लिए उकसाया फिर मैं अपना साथी अलिशा भगत बादरकोना को लेकर केराडीह गई। और रात में घर पर घुस कर सब्बल के सहारे दरवाजे में लगे कुंदा को तोड कर दिवान में रखे नगदी रकम व सोना को चोरी कर लिये है। मिनल से पूछने पर चोरी के कुछ सोना को राउरकेला उडिसा में दिनांक 03.07.2025 को बेच देना बताई। बेचने में सहयोग करने के लिए अनिल प्रधान, घनश्याम प्रधान, लंकेश, अनमोल भगत, अभिषेक इन्दवार, अविनाश को जाना बताई। मामला पारिवारीक चर्चा करने के बाद रिपोर्ट कर रही हूँ । कार्यवाही चाहती हूँ। हस्ताक्षर अंग्रेजी में अस्पष्ट प्रार्थी सुषमा निकुंज पति विजय कुमार निकुंज उम्र 52 वर्ष निवासी रैनीडांड केराडीह थाना नारायणपुर जिला जशपुर छ0ग0 मों0 नं0 ********

रिपोर्ट के पश्चात पुलिस के द्वारा सभी फरार आरोपियों की पता साजी की जा रही थी। इसी दौरान जशपुर पुलिस की टीम के द्वारा दिनांक 14.12.25 को रांची के होटल से आरोपिया मिनल निकुंज व उसके बॉयफ्रेंड आरोपी अनिल प्रधान को हिरासत में लेकर वापस लाया गया था। पुलिस की पूछताछ पर आरोपी अनील प्रधान व आरोपिया मिनल निकुंज के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उन्हें, दिनांक 14.12.25 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।

पुलिस के द्वारा चोरी में शामिल सभी अन्य आरोपियों को चिन्हित कर लिया गया था, जो कि फरार थे, जिनकी पता साजी जारी थी, इसी दौरान पुलिस की टेक्निकल टीम व मुखबिर की सूचना पर मामले से जुड़े अन्य आरोपी अभिषेक इन्दवार उम्र 28 वर्ष निवासी ग्राम गोरिया टोली चौकी मनोरा को दिनांक 16.12.25 को जशपुर से, लंकेश्वर बड़ाईक उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम कोंडरा थाना सुरसांग जिला गुमला को दिनांक 17.12.25 को जशपुर से एवं आरोपिया अलीशा भगत उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम बाधर कोना जशपुर को दिनांक 23.12.25 को ढूंढ कर हिरासत में लिया गया था व विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया था।

पुलिस के द्वारा चोरी के सामान की बरामदगी हेतु उक्त सभी पांचों आरोपियों का दिनांक 07.1.26 से 08.01.26 तक, माननीय न्यायालय से, पुलिस रिमांड लिया गया था, पुलिस रिमांड के दौरान आरोपियों की निशान देही पर, पुलिस को हेरियर गाड़ी में छुपाकर रखे गए,50 ग्राम व 20 ग्राम का अलग-अलग, सोने का बिस्किट मिला, जिसे भी पुलिस के द्वारा गवाहों के समक्ष जब्त कर लिया गया है।

इस प्रकार पुलिस के द्वारा अब तक आरोपियों के कब्जे से, एक हेरियर कार,,श01 सोने का कड़ा, 100 ग्राम,50 ग्राम व 20 ग्राम के सोने के तीन बिस्किट,01 मंगलसूत्र,86,300 रु नगद व 1 आई फोन ,04 एंड्रॉयड फोन सहित कुल 05 मोबाइल फोन को जब्त किया गया है। जब्त माल की वर्तमान कीमत लगभग 51 लाख 82 हजार 300 रु जयपुर पुलिस आंक रही है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि नारायणपुर क्षेत्र में एक घर से हुई चोरी के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है, उनके कब्जे से कार , नगद,सोने की बिस्किट व अन्य आभूषण सहित 51 लाख रुपए से अधिक कीमत के माल को बरामद कर लिया गया है, शेष फरार आरोपियों की पता साजी की जा रही है, जिन्हें भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here