Home छत्तीसगढ़ तपकरा पुलिस ने प्रार्थीया को ही बना दिया अपराधिनी, अपराध पंजीबद्ध होने...

तपकरा पुलिस ने प्रार्थीया को ही बना दिया अपराधिनी, अपराध पंजीबद्ध होने के तीसरे दिन ही कुनकुरी सिविल न्यायालय में आनन-फानन मे कर दिया अंतिम प्रतिवेदन पेश, पुलिस ने डिलेश्वरी देहरी , गुलापी देहरी एवं लक्ष्मी प्रधान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत कर दिया अपराध पंजीबद्ध

776
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। जशपुर जिले के थाना तपकरा में जिसकी लाठी उसकी भैंस वाली कहावत अब पूरी तरह से चरितार्थ होने लगी है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जिसमें प्रार्थीया के द्वारा दिए गए आवेदन पर किसी भी प्रकार का कोई विचार नहीं किया गया बल्कि पुलिस ने प्रार्थीया को ही अपराधिनी बनाकर न्यायालय में पेश कर दिया। तपकरा पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध होने के तीसरे दिन ही आनन-फानन में कुनकुरी सिविल न्यायालय में अंतिम प्रतिवेदन पेश कर दिया है। पुलिस ने डिलेश्वरी देहरी , गुलापी देहरी एवं लक्ष्मी प्रधान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

तपकरा थाना क्षेत्र के मसरीघाट की रहने वाली श्रीमती पदमनी बैगा ने गुलापी देहरी, डिलेश्वरी डेहरी और लक्ष्मी प्रधान के खिलाफ 27 दिसंबर 2025 को आवेदन दी थी जिसके बाद तपकरा पुलिस ने उक्त तीनों युवतियों के खिलाफ तपकरा थाना में अपराध पंजीबद्ध कर दिया। जिन तीन युवतियों को तपकरा पुलिस ने अपराधीनी बनाया है उनमें से दो सगी बहनें हैं। सगी बहनें गुलाबी देहरी और दिलेश्वरी देहरी ने भी 27 दिसंबर 2025 को तपकरा थाना पहुंचकर पदमनी बैगा, उसकी पुत्री और उसके पिता के खिलाफ आवेदन पेश किया था लेकिन उसके आवेदन पर आज पूरे 15 दिन बीत चुके हैं किसी भी प्रकार की कार्यवाही नहीं की गई उल्टा प्रर्थीया को ही अपराधीनी बनाकर तपकरा पुलिस ने 30 दिसंबर 2025 को कुनकुरी न्यायालय में पेश कर दिया। महज तीन दिन में ही विवेचना पूर्ण कर मामले का अंतिम प्रतिवेदन सिविल न्यायालय कुनकुरी में पेश करना पुलिस की कार्य शैली पर सवाल खड़े करते हैं।  अभी भी जशपुर जिले के विभिन्न थानों में ऐसे कई केस पेंडिंग है जिसमें जशपुर पुलिस विवेचना पूर्ण नहीं कर पा रही है वहीं इस मामले में महज तीन दिनों में विवेचना पूर्ण कर न्यायालय में चालान पेश करना कई प्रकार की शंकाओं को जन्म देता है।

पदमनीनी बैगा के द्वारा तपकरा थाना में दिया गया आवेदन :
मैं ग्राम मसरीघाट की रहने वाली हूँ कि आज दिनांक 27/12/2025 को सुबह करीब 07/30 बजे अपने घर के सामने तार घेरा लगा रही थी उसी दौरान मेरी भतिजी गुलापी देहरी, डिलेश्वरी देहरी के द्वारा मुझे एवं मेरे पिताजी को अश्लील गाली देते हुये जान से मारने की धमकी देकर हाथ एवं डंडा से मारपीट करने व पडोस की लक्ष्मी प्रधान के द्वारा मेरी दोनों भतिजी को हमें मारने के लिये उकसा रही थी जिसके संबंध में लिखित आवेदन दे रही हूँ कार्यवाही किया जाये नकल आवेदन जैल है – प्रति, श्रीमान थाना प्रभारी महोदय, थाना तपकरा जिला जशपुर छ.ग. विषय – डिलेश्वरी देहरी,गुलापी देहरी और लक्ष्मी प्रधान के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करने बावत महोदय, निवेदन है कि मैं श्रीमती पदमनी बैगा पति स्व. रोहित कुमार बैगा उम्र 41 वर्ष जाति भुईंया ग्राम मसरीघाट थाना तपकरा जिला जशपुर की रहने वाली हूं कि आज दिनांक 27/12/2025 के सुबह करीब 07/30 बजे मैं अपने घर के सामने मेरे बडे भाई हृदयानंद देहरी का बाडी घेरा जहाँ से बैल बकरी मेरे आंगन तरफ घुसता है उस जगह को तार वाला जाली से घेर रही थी उसी समय मेरी भतिजी गुलापी देहरी आई और मेरे बाप का जमीन है तुम क्यों घेर रही हो बोलते हुये तार जाली को निकालकर फेंकने लगी उसके बाद गुलापी देहरी मुझे अश्लील गाली देते हुये मेरे गला को पकडकर धकेल दी तब मैं जमीन में गिर गयी तो गुलापी आज तो तुमको मारूंगी धमकी देते हुये मेरा गला को पकडकर जमीन में पटक दी थी उसके बाद वहाँ पास खडी बडी भतिजी दिलेश्वरी देहरी भी डंडा पकडकर मेरे बाप का जमीन को कब्जा करने आई है आज तुझको मार कर रहूंगी धमकी देते हुये आई और मुझे अश्लील गाली देते हुये डंडा से मारपीट की है मेरे पिताजी बीच बचाव करने आये तो उसे भी दिलेश्वरी देहरी तुम झगडा करवा रहे हो तुमको भी आज नहीं छोडूंगी धमकी देते हुये अश्लील गाली देते हुये मेरे पिताजी को भी डंडा से मारपीट की है उसी समय लक्ष्मी प्रधान भी आकर इनको और जोर से मारो बोल रही थी। गुलापी देहरी के द्वारा मेरा गला को पकडकर धक्का देने एवं जमीन में पटकने से मेरे गला एवं बांये पैर के घुटना में दर्द है और दिलेश्वरी देहरी के द्वारा डंडा से मारने से मेरे दांया पैर में चोट लगा है और मेरे पिताजी भुषुड देहरी को भी मारपीट से सिर एवं बांया हाथ का पंजा में चोट लगा है। अत: गुलापी देहरी, दिलेश्वरी देहरी, लक्ष्मी प्रधान के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज करने की कृपा करें। पदमनी बैगा आवेदिका श्रीमती पदमनी बैगा पति स्व. रोहित कुमार बैगा ग्राम मसरीघाट थाना तपकरा जिला जशपुर।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here