Home छत्तीसगढ़ खाद्य , राजस्व एवं मार्कफेड की संयुक्त टीम ने बगिया स्थित वेदांश...

खाद्य , राजस्व एवं मार्कफेड की संयुक्त टीम ने बगिया स्थित वेदांश राइस मिल में मारा छापा : 3 करोड़ से अधिक कीमत की, धान की कमी, प्रशासन ने राइस मिल को किया सील

432
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। मंगलवार 13 जनवरी को खाद्य , राजस्व एवं मार्कफेड की संयुक्त टीम ने बगिया स्थित वेदांश राइस मिल में छापा मारा था। जांच टीम ने भौतिक सत्यापन के दौरान पाया कि वेदांश राइस मिल में 3 करोड़ से अधिक कीमत की, धान की कमी है। टीम ने वेदांश राइस मिल को सील कर दिया है। टीम ने भौतिक सत्यापन के दौरान पाया कि वेदांश राइस मिल में लगभग 9700 क्विंटल धान की कमी है। वर्तमान में सरकार किसानों से ₹3100 प्रति क्विंटल
की दर से धान खरीद रही है। इस हिसाब से 9700
क्विंटल धान का मूल्य 3 करोड़ 70000 रुपया होता है। वेदांश राइस मिल बगिया में हेलीपैड के सामने स्थित है। बताया जा रहा है वेदांश राइस मिल के मालिक का नाम गेंदालाल साय पैंकरा है। छापामारी के दौरान अधिकारियों ने गेंदालाल साय पैंकरा से संपर्क करने के लिए उसके मोबाइल नंबर पर कॉल भी किया गया था लेकिन उन्होंने कॉल रिसीव नहीं किया।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास के निर्देशानुसार जिले में धान के अवैध परिवहन एवं अवैध खपत के विरुद्ध प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। कलेक्टर ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि जिले में अवैध धान परिवहन, भंडारण एवं खपत के मामलों में किसी भी स्तर पर लापरवाही या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों पर कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

खाद्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार खाद्य विभाग, राजस्व विभाग एवं मार्कफेड की संयुक्त टीम द्वारा विकासखंड कांसाबेल के बगिया स्थित वेदांश राइस मिल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मिल परिसर में उपलब्ध धान के भौतिक सत्यापन में लगभग 9700 क्विंटल धान की कमी पाई गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए राइस मिल को सील कर दिया गया है तथा आगे की जांच प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संबंधित दस्तावेजों की गहन जांच की जा रही है एवं दोषी पाए जाने पर संबंधितों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here