Home छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विष्णु देव को कंवर समाज के सर्वोच्च सम्मान कंवर रत्न से...

मुख्यमंत्री विष्णु देव को कंवर समाज के सर्वोच्च सम्मान कंवर रत्न से किया गया सम्मानित, फरसाबहार के पमशाला में तीन दिवसीय अखिल भारतीय कंवर समाज सम्मेलन का हुआ समापन

373
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम पमशाला में आयोजित तीन दिवसीय अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन के समापन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा ही किसी भी समाज के विकास का मूलमंत्र है। शिक्षा केवल नौकरी तक सीमित नहीं है, बल्कि बेहतर जीवन, राजनीति, व्यापार एवं समाज के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने का माध्यम है। उन्होंने समाजजनों से बच्चों को अनिवार्य रूप से शिक्षा दिलाने का आग्रह किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय, समाज के अध्यक्ष श्री भरत साय, सांसद रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र श्री राधेश्याम राठिया, विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, श्री रोहित साय, श्री जगदीश साय पैंकरा, श्री आर पी साय, श्री अंनत राम पैंकरा, श्री अशोक साय, श्री आर एन साय, श्री शिवशंकर साय सहित समाज के क्षेत्रीय एवं अंचल के पदाधिकारी उपस्थित थे।

समाज के उत्कृष्ट व्यक्तियों को सर्वोच्च सम्मान से किया गया सम्मानित :

कार्यक्रम में समाज के पदाधिकारियों द्वारा मुख्यमंत्री श्री साय को पुरे देश में समाज को गौरवांवित करने के लिए कंवर रत्न से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार समाज के डॉ नंद कुमार साय को कंवर गौरव एवं श्रीमती कौशल्या साय, श्री भरत साय, श्री आर एन साय, श्री आर पी साय, श्री सुगम साय, श्री जगदम्बा साय एवं सेवानिवृत्त आईएएस श्री एम एस पैंकरा को कंवर वैभव सम्मान प्रदान किया गया।

ग्राम पमशाला में आयोजित कंवर समाज के सम्मेलन में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने समाजजनों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए समिति के केंद्रीय कार्यालय पमशाला को बधाई देते हुए सम्मेलन में आमंत्रण के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने कँवर समाज के और आदिवासी समाज पर भरोसा जताते हुए उन्हें छत्तीसगढ़ का मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंपी है। यह समाज के लोगों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आदिवासी कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता में है और केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समाज का आशीर्वाद उन पर बना रहे। आप लोगों के दिए सम्मान को बनाए रखने एवं राज्य के मुख्यमंत्री के दायित्व को पूरे निष्ठा के साथ निभाउंगा। उन्होंने कहा कि यह बहुत सराहनीय है कि कंवर समाज विकास समिति द्वारा वार्षिक सम्मेलन की इस परंपरा को निरंतर आगे बढ़ाया जा रहा है। आयोजन का भव्यता समय के साथ बढ़ती जा रही है। ऐसे आयोजन समाज को चिंतन, मंथन और प्रगति का अवसर देते हैं। तीन दिवस तक नृत्य, गायन व सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। आगे भी इसे ऐसी बनाए रखना है, संस्कृति को बचाना आवश्यक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के पदाधिकारियों द्वारा अनूठा पहल करते हुए समाज के उत्कृष्ट व्यक्तियो को सम्मानित किया गया है। उन्होंने कंवर रत्न से सम्मानित करने के लिए सभी का धन्यवाद दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज क्षेत्र में

12 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया गया है, जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि अभी सरकार गठन के 2 वर्ष पूर्ण हुए है। छत्तीसगढ़ में मोदी की गारंटी को पूरा करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। आने वाले दिनों में हमारा राज्य विकसित छत्तीसगढ़ के रूप में स्थापित होगा। सरकार गठन के साथ ही 18 लाख से अधिक लोगों के पीएम आवास की स्वीकृति, 2 वर्ष के बकाया धान का बकाया बोनस किसानों के खाते में अंतरित किया गया। 3100 रुपये पक्विंटल से धान की खरीदी की जा रही। 70 लाख से अधिक महिलाओं के खाते में प्रतिमाह 1 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। तेंदूपत्ता संग्राहकों को लाभ पहुचाने के लिए प्रति मानक बोरा में वृद्धि करते हुए 5500 रुपये में खरीदी, चरणपादुका का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह के मार्गदर्शन में 31 मार्च 2026 तक देश से नक्सलवाद खत्म करने का ध्येय रखा गया है। प्रदेश में नक्सलवाद को जड़ से खत्म करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि श्री राम लला दर्शन योजना के माध्यम से राज्य से प्रतिमाह हजारों भक्तों को सरकारी खर्च से अयोध्या धाम में श्री राम के दर्शन का लाभ मिल रहा है। नई औद्योगिक नीति की भी जानकारी दी।

मुख्यमंत्री ने समाज के सभी लोगो से शासकीय योजनाओं की जानकारी रखने एवं लाभ लेने की बात कही। समाज के उत्थान में सभी को अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने का आग्रह किया।

मुख्यमंत्री ने अखिल भारतीय आदिवासी कंवर समाज विकास समिति की केंद्रीय अध्यक्ष पद पर पहली बार महिला का चयन होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए श्रीमती कौशल्या साय को बधाई दी। उन्होंने कहा कि निरंतर वार्षिक आयोजनों से समाज में जागरूकता, संगठनात्मक मजबूती और समग्र विकास को बल मिलता है।

कार्यक्रम को श्रीमती कौशल्या साय , डॉ नंद कुमार साय एवं श्री भरत साय ने भी सम्बोधित करते हुए कहा कि यह सम्मेलन साल में एक बार अवश्य किया जाना चाहिए ताकि समाज के नई पीढ़ी को समाज की संस्कृति से जोड़ते हुए समाज के विकास को और आगे बढ़ाया जा सकें।

पमशाला में गार्डवाल व एनीकट निर्माण के लिए 39 लाख प्रदान करने की घोषणा :

ढुरूडाड़ में सामाजिक भवन हेतु 25 लाख, पगुराबहार में समाज के भवन हेतु 20 लाख की घोषणा

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पमशाला स्थित केंद्रीय सामाजिक कार्यालय के क्षेत्र विस्तार हेतु ईब नदी पर गार्डवाल व एनीकट निर्माण के लिए 39 लाख प्रदान करने की घोषणा की। इसी प्रकार ढुरूडाड़ में कंवर समाज के सामाजिक भवन हेतु 25 लाख एवं पगुराबहार में सामाजिक भवन हेतु 20 लाख प्रदान करने की घोषणा की। मुख्यमंत्री की घोषणा पर समाज के लोगों ने आभार जताया।

समाज के मेधावी छात्रों का किया गया सम्मान :

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री एवं अतिथियों द्वारा
समाज के 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले छात्र- छात्राओं को प्रोत्साहन राशि एवं प्रमाण पत्र देकर पुरस्कृत किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here