जशपुर। जशपुर जिले के तपकरा थाना में पंजीबद्ध एक अपराध के मामले में तपकरा पुलिस महज तीन दिन में ही मामले की विवेचन पूर्ण कर कुनकुरी न्यायालय में आरोपियों को पेश कर अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय में पेश कर दिया था। इस तरह से तपकरा पुलिस महज तीन दिन में ही मामले की विवेचना पूर्ण कर कुनकुरी न्यायालय में अंतिम प्रतिवेदन पेश कर एक प्रकार से साल 2025 में इतिहास रच दिया था।
जशपुर जिले के तपकरा थाना क्षेत्र के मसरीघाट की रहने वाली पदमनी बैगा ने 27 दिसंबर 2025 को तपकरा थाना पहुंच कर अपनी ही सगी भतीजी गुलापी देहरी और दिलेश्वरी देहरी के अलावा पड़ोस की ही रहने वाली लक्ष्मी प्रधान के खिलाफ मारपीट करने का आरोप लगाकर अपराध पंजीबद्ध कराई थी। इसके बाद तपकरा पुलिस ने दिलेश्वरी देहरी गुलापी देहरी और लक्ष्मी प्रधान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 30 दिसंबर 2025 को ही महज 3 दिन में विवेचना पूर्ण कर तीनों आरोपियों को कुनकुरी न्यायालय में पेश कर अंतिम प्रतिवेदन न्यायालय में पेश कर दिया था। जहां तीनों आरोपियों के द्वारा वकील के माध्यम से जमीन का पट्टा पेश कर जमानत कराया गया है।
आपको बता दें 27 दिसंबर 2025 को ही प्रातः 10:00 बजे गुलापी देहरी और दिलेश्वरी देहरी दोनों सगी बहनों ने भी तपकरा थाना पहुंचकर पदमनी बैगा और उसके पिता के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने के लिए लिखित आवेदन थाने में पेश कर पावती भी प्राप्त की थी लेकिन उसके आवेदन पर तपकरा पुलिस विचार न करते हुए उनके खिलाफ ही अपराध पंजीबद्ध कर कुनकुरी न्यायालय में महज तीन दिन बाद ही अंतिम प्रतिवेदन पेश कर दिया था।
वेब न्यूज़ पोर्टल www.groundreporting.in ने रविवार 11 जनवरी 2026 को ” तपकरा पुलिस ने प्रार्थीया को ही बना दिया अपराधनी …” हेडिंग डालकर समाचार प्रकाशित किया था जिसके बाद तपकरा पुलिस हरकत में आई और और प्रार्थीया गुलाबी देहरी दिलेश्वरी देहरी के घर मसरीघाट पहुंचकर दोनों दोनों बहनों का बयान दर्ज किया था और तपकरा पुलिस के द्वारा 13 जनवरी 2026 को पदमनी बैगा और उसके पिता के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध लिया है।
तपकरा पुलिस पदमनी बैगा के आवेदन पर चौथे चौथे दिन ही विवेचना पूर्ण कर कुनकुरी न्यायालय में अंतिम प्रतिवेदन पेश कर दिया था। इस तरह से तपकरा पुलिस के द्वारा गुलापी देहरी के द्वारा दिए गए आवेदन पर अपराध पंजीबद्ध करने के बाद विवेचना पूर्ण कर चौथे दिन अर्थात आज 16 जनवरी 2026 को कुनकुरी न्यायालय में अंतिम प्रतिवेदन पर पेश कर देना चाहिए।
अब देखना होगा तपकरा पुलिस गुलापी देहरी के मामले में चौथे दिन मामले की विवेचना पूर्ण कर कुनकुरी न्यायालय में अंतिम प्रतिवेदन पेश करती है या नहीं। यदि तपकरा पुलिस आज विवेचना पूर्ण कर इस मामले का अंतिम प्रतिवेदन पेश कर देती है तो निश्चित रूप से तपकरा पुलिस साल 2026 में भी महज 3 दिन में विवेचना पूर्ण कर इतिहास रच देगा।



