Home छत्तीसगढ़ कलेक्टर रोहित व्यास ने उड़नदस्ता टीम को सभी चेक पोस्ट पर विशेष...

कलेक्टर रोहित व्यास ने उड़नदस्ता टीम को सभी चेक पोस्ट पर विशेष निगरानी रखने के दिए निर्देश ,अवैध धान परिवहन करने वाले कोचियों पर कार्रवाई करने के निर्देश

165
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर । कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने मंगलवार को साप्ताहिक समय सीमा की बैठक ली और आगामी 24 और 25 जनवरी को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के आगमन के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कोतबा, मयाली में विभिन्न कार्यक्रम प्रस्तावित है।
मुख्यमंत्री कोतबा में विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन और आम सभा को भी सम्बोधित करेंगे। इसी प्रकार कुनकुरी विकास खंड के मयाली में भी विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए लोकार्पण भूमिपूजन की जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। और कार्यक्रम की तैयारी सुनिश्चित करने के लिए कहा है।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहायक कलेक्टर श्री अनिकेत अशोक, अपर कलेक्टर श्री प्रदीप कुमार साहू सभी एसडीएम जनपद सीईओ और जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित थे।

कलेक्टर ने स्वास्थ्य अधिकारियों को छुटे हुए सभी व्यक्तियों का आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए हैं।

शिक्षा विभाग को सरस्वती सायकल योजना के तहत छात्राओं को योजना का लाभ देने के लिए कहा है।

कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग और स्वास्थ्य विभाग को पात्र दिव्यांग व्यक्तियों का यूडीआईडी नम्बर जनरेटर करके दिव्यांग प्रमाण पत्र बनाने के निर्देश दिए हैं।उन्होंने कहा कि कोई भी दिव्यांग छुटने न पाए इसका विशेष ध्यान रखें। उन्होंने कहा दिव्यांग जनों का पेंशन राशन और शासन की योजना का लाभ देने के लिए कहा है।

कलेक्टर ने पेंशनधारी हितग्राहियों का आधार अपडेट करने के लिए कहा है। कलेक्टर ने साप्ताहिक समय सीमा की बैठक में धान खरीदी की प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने जिले के सभी चेक पोस्ट पर उड़नदस्ता टीम बढ़ाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदी के अंतिम चरणों में धान कोचिये धान खरीदी केन्द्रों में अवैध धान खपाने की पूरी कोशिश करेंगे इसके लिए प्रशासनिक अमला को सचेत रहने के निर्देश दिए हैं।अवैध धान परिवहन करने और खपाने वालों पर कार्रवाई करने के लिए कहा हैं।

कलेक्टर ने सभी एसडीएम और खाद्य विभाग, विपणन विभाग, सहकारिता विभाग,को धान खरीदी केन्द्रों और चेक पोस्ट पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश दिए हैं। धान खरीदी के नोडल अधिकारीयों को धान खरीदी केन्द्रों में भौतिक सत्यापन करने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने कहा जिन किसानों ने अपना धान विक्रय कर लिया है उन किसानों को रकबा सत्यापन करवाने के निर्देश दिए हैं।

कलेक्टर ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रातः 10 बजे कार्यालय आकर बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाने के निर्देश दिए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here