Home छत्तीसगढ़ नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 55...

नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 55 लाख के गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के गांजा तस्कर शान मोहम्मद उर्फ सानू एवं सुहैल अहमद गिरफ्तार

294
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। नशे के सौदागरों के खिलाफ जशपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है । पुलिस ने 55 लाख के गांजा के साथ उत्तर प्रदेश के गांजा तस्कर शान मोहम्मद उर्फ सानू एवं सुहैल अहमद को गिरफ्तार किया है।

नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात चला रही है। जिसके तहत जशपुर पुलिस नशे के कारोबारियों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है, जिसके लिए पुलिस के अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया है, इसी क्रम में जशपुर पुलिस के द्वारा थाना नारायणपुर क्षेत्र के रानीकोंबो में मुखबिर की सूचना पर एक क्रेटा कार से 01 क्विंटल 85 किलो 42 ग्राम अवैध मादक प्रदार्थ गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। पुलिस के मुताबिक जब्त गांजे की बाजार में कीमत 55 लाख 50हजार रु है।

मंगलवार दिनांक 20.01.26 की प्रातः करीबन 03 से 04 बजे के मध्य थाना नारायणपुर पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि एक संदिग्ध सफेद रंग की क्रेटा कार कार क्रमांक UP-32-HF-0299 में कुछ व्यक्ति अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को छुपाकर कुनकुरी की ओर से नारायणपुर होते हुए, उत्तर प्रदेश की ओर ले जा रहे हैं। जिस पर थाना नारायणपुर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए, मुखबिर की सूचना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को अवगत कराते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देश पर तत्काल थाना बगीचा की पुलिस टीम के साथ ग्राम रानीकोंबो के मुख्य मार्ग पर नाकाबंदी करते हुए संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान कुनकुरी की ओर से उक्त संदिग्ध सफेद रंग की क्रेटा कार आता दिखाई देने पर, पुलिस के द्वारा कार्यवाही करते हुए, घेराबंदी कर संदिग्ध क्रेटा कार को रोका गया, कार में दो व्यक्ति बैठे मिले, पुलिस के द्वारा कार की तलाशी लेने पर, कार की बीच सीट के नीचे व डिक्की में एक कारपेट के नीचे छुपा कर रखा गया, पीली रंग की प्लास्टिक टेप से लपेटा गया, कुल 180 पैकेट में अवैध मादक प्रदार्थ गांजा मिला, जिसका कुल वजन 1 क्विंटल 85 किलो 42 ग्राम था। जिस पर पुलिस के द्वारा क्रेटा कार सहित अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को जब्त करते हुए, दोनो संदिग्ध तस्करों को हिरासत में लिया गया।

पूछताछ पर हिरासत में लिए गए दोनों तस्करों ने अपना नाम क्रमशः शान मोहम्मद उर्फ सानू, उम्र 22 वर्ष निवासी जगदीशपुर, मानपुरलाल, लखनऊ (उत्तर प्रदेश) एवं सुहैल अहमद उम्र 19 वर्ष निवासी सरौरकला, कमलापुर, थाना सीतापुर, जिला सीतापुर (उत्तर प्रदेश) का रहने वाला बताया, और बताया कि उक्त अवैध मादक प्रदार्थ गांजा को वे, उत्तर प्रदेश के एक व्यक्ति के कहने पर, मलकानगिरी (उड़ीसा) से लेकर उत्तर प्रदेश जा रहे थे, दोनों तस्करों की निशानदेही पर पुलिस ने लखनऊ के तीसरे तस्कर , जिसके द्वारा गांजा मंगाया गया था, उसे भी चिन्हित कर लिया है, जिसे भी शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जावेगा। पुलिस के द्वारा हिरासत में लिए गए दोनों तस्करों से उनके मोबाइल फोन को भी जब्त कर लिया गया है। जिसके डाटा के संबंध में पुलिस की जांच जारी है।

उक्त कृत्य के लिए दोनों तस्करों क्रमशः शान मोहम्मद उर्फ सानू उम्र 22 वर्ष व सुहैल अहमद उम्र 19 वर्ष के विरुद्ध थाना नारायणपुर में 20(बी)(2)c नारकोटिक्स एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, उनके अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त अपराध सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर शशि मोहन सिंह ने बताया कि नारायणपुर क्षेत्र में गांजा की तस्करी करते दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है, जो कि क्रेटा कार से 01 क्विंटल 85.42 किलो ग्राम गांजा को तस्करी करते हुए, उत्तर प्रदेश ले जा रहे थे। दोनों तस्करों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। नशे के खिलाफ जशपुर पुलिस का ऑपरेशन आघात जारी है, नशे के कारोबार में संलिप्त किसी को भी बख्शा नहीं जावेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here