Home छत्तीसगढ़ बड़ी खबर : सुरक्षा गार्ड के लाइसेंसी बन्दूक को राह चलते लूट...

बड़ी खबर : सुरक्षा गार्ड के लाइसेंसी बन्दूक को राह चलते लूट कर फरार होने वाले आरोपी को  पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर भेजा जेल

324
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

सरगुजा (अंबिकापुर) सुरक्षा गार्ड के लाइसेंसी बन्दूक को राह चलते लूट कर फरार होने वाले आरोपी को सरगुजा पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा राजेश कुमार अग्रवाल के दिशा निर्देशन मे साइबर सेल, कोतवाली एवं गांधीनगर पुलिस टीम की संयुक्त प्रयास से 24 घंटे के भीतर आरोपी को जशपुर जिले के कांसाबेल से गिरफ्तार कर लूटा गया बन्दूक बरामद किया गया है।

प्रार्थी अमोद कुमार एक्का निवासी ग्राम टेड़ापहाड़ पोस्ट कस्तुरा थाना दुलदुला जिला जशपुर हाल मुकाम प्रतापपुर नाका अंबिकापुर द्वारा थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी पंजाब एंड सिंध बैंक शाखा अंबिकापुर में सुरक्षा गार्ड का काम करता है दिनांक 08/02/26 को दोपहर लगभग 1:00 बजे प्रार्थी अपने पुराने किराये के मकान नवापारा से नए किराये के रूम मे सामान शिफ्ट करने हेतु ऑटो मे घर का सामान लोड कर अपने परिवार के लोगो को साथ मे भेज दिया ऑटो मे जगह नहीं होने से स्वयं अपना डबल बैरल लाइसेंसी बन्दुक को कन्धा मे टांग कर पैदल ही नए किराये के रूम प्रतापपुर नाका अंबिकापुर की ओर जा रहा था इसी दौरान नवापारा कुम्हारपारा ढलान के पास एक व्यक्ति पीछे से आकर प्रार्थी से पूछा कि कहां जाना है, पैदल क्यूं जा रहे हो चलो जहां जाना होगा वहा छोड़ दूंगा, बोलकर अपने मोटरसायकल मे बैठने बोला जैसे ही प्रार्थी उपरोक्त व्यक्ति के मोटरसायकल मे बैठने को हुआ उसी समय आरोपी प्रार्थी का डबल बैरल लाइसेंस बन्दुक लूटकर मौक़े से फरार हो गया, जिसे प्रार्थी द्वारा आस पास पत्ता तलाश खोजबीन किया गया लेकिन नहीं मिला, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 72/26 धारा 309(4) बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

मामले को संज्ञान मे लेकर डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल द्वारा पुलिस टीम को मामले मे त्वरित कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार किये जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम मे पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी का पता तलाश किया जा रहा था, साइबर सेल, कोतवाली एवं थाना गांधीनगर पुलिस टीम के सतत प्रयास से मामले के आरोपी के सम्बन्ध मे अग्रिम जानकारी लेकर जशपुर जिले के कांसाबेल से आरोपी को पकड़कर हिरासत मे लेकर पूछताछ किया गया । आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसका नाम जयपाल लकड़ा पिता स्व. चमरू लकड़ा उम्र 45 वर्ष निवासी महादेवडांड बीसबहरी थाना बगीचा जिला जशपुर हाल मुकाम गोधनपुर थाना गांधीनगर का रहने वाला है । आरोपी के कब्जे से लूटा गया बन्दूक बरामद किया गया है, आरोपी के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here