Home छत्तीसगढ़ दहेज प्रताड़ना व पहली पत्नी रहते दूसरी शादी करने वाला पति सहित...

दहेज प्रताड़ना व पहली पत्नी रहते दूसरी शादी करने वाला पति सहित 4 आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 82(2) और 3(5) के तहत अपराध पंजीबद्ध

414
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जांजगीर-चांपा। दहेज प्रताड़ना व पहली पत्नी के रहते दूसरी शादी करने वाला पति सहित 4 आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 85, 82(2) और 3(5) के तहतथाना मुलमुला मे अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

जांजगीर चांपा जिले के थाना मुलमुला क्षेत्र की पीड़िता द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी शादी 30 अप्रैल 2025 को दामोदर गोसाई निवासी तिफरा, बिलासपुर के साथ सामाजिक रीति-रिवाज से हुई थी। शादी के करीब एक माह तक सब कुछ ठीक रहा, लेकिन बाद में पति दामोदर गोसाई, सास दीपावली गोसाई, ससुर गुरुशरण गोसाई और देवर खेमन गोसाई द्वारा दहेज कम लाने की बात कहकर उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा और मोटरसाइकिल एवं दो लाख रुपये की मांग की जाती थी तथा मांग पूरी नहीं होने पर मारपीट और गाली-गलौज की जाती थी। बाद में उसे मायके भेज दिया गया और दो लाख रुपये व मोटरसाइकिल देने पर ही वापस ले जाने की बात कही गई।

प्रकरण की विवेचना के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी पति दामोदर गोसाई की पहले से शादी हो चुकी है और पहली पत्नी के रहते ही उसने यह दूसरी शादी की थी, जिसकी जानकारी लड़की पक्ष को नहीं दी गई थी।

थाना मुलमुला पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए दामोदर गोसाई (30), गुरुशरण गोसाई (55), दीपावली गोसाई (50) और खेमन गोसाई (28) सभी निवासी भैरव नगर तिफरा, थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर को पकड़ा जिसको पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here