Home छत्तीसगढ़ पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत दिवंगत आरक्षक की पत्नी को मिला...

पुलिस सैलरी पैकेज योजना के तहत दिवंगत आरक्षक की पत्नी को मिला 1 करोड़ रुपये का जीवन बीमा सहायता राशी

463
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

 

जशपुर। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी “पुलिस सैलरी पैकेज” योजना के तहत जशपुर जिले के रक्षित केंद्र में पदस्थ रहे दिवंगत आरक्षक स्व. रमेश बड़ा के परिवार को बड़ी आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। योजना के अंतर्गत उनकी पत्नी सोलमा बाई को भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से 01 करोड़ रुपये की जीवन बीमा सहायता राशि प्रदान की गई।

उल्लेखनीय है कि स्व. रमेश बड़ा की दिनांक 06 अगस्त 2025 को दुर्घटना में आकस्मिक मृत्यु हो गई थी। उस समय वे रक्षित केंद्र जशपुर में पदस्थ थे। स्व. रमेश बड़ा ने 08 जनवरी 1995 को अविभाजित मध्यप्रदेश के गुना जिले से आरक्षक के रूप में पुलिस सेवा प्रारंभ की थी और लंबे समय तक विभाग में सेवाएं दीं।

उक्त योजना योजना के अंतर्गत आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात पुलिस अधीक्षक कार्यालय जशपुर में आयोजित कार्यक्रम में डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार ने भारतीय स्टेट बैंक जशपुर के मुख्य प्रबंधक समीर कुमार, वरिष्ठ सहायक संदीप कुमार सिंह, व गौतम कुमार झा की उपस्थिति में दिवंगत आरक्षक की पत्नी सोलमा बाई व उनके परिजनों को 01 करोड़ रुपये का चेक सौंपा, इस दौरान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह तथा बैंक अधिकारियों ने दिवंगत के परिजनों को प्राप्त राशि के सुरक्षित और समुचित उपयोग के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने परिजनों को फंड मैनेजमेंट के बारे में भी समझाइश दी, ताकि इस राशि का भविष्य में सही और सुरक्षित उपयोग किया जा सके।

इस अवसर पर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने कहा कि छत्तीसगढ़ शासन की “पुलिस सैलरी पैकेज” योजना पुलिस परिवारों के लिए सुरक्षा कवच की तरह है। इस योजना के तहत ड्यूटी के दौरान या दुर्घटना में मृत्यु होने पर नामांकित सदस्य को 1 करोड़ रुपये तक का बीमा कवर तथा सामान्य मृत्यु की स्थिति में 10 लाख रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाती है।उन्होंने सभी पुलिसकर्मियों से अपील की कि वे इस योजना से जुड़कर अपने वेतन खाते को एसबीआई के पुलिस सैलरी पैकेज के अंतर्गत पंजीकृत रखें तथा नामांकन की जानकारी समय-समय पर अपडेट करते रहें, ताकि विपरीत परिस्थितियों में उनके परिवार को योजना का लाभ मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here