Home छत्तीसगढ़ मुख्य आरोपी रिजवान अली व बारदानों के खरीददार सुधीर साहू को पुलिस...

मुख्य आरोपी रिजवान अली व बारदानों के खरीददार सुधीर साहू को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जिला विपणन अधिकारी की रिपोर्ट पर थाना कांसाबेल में पुलिस ने किया था आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 408,420 व 411 के तहत अपराध पंजीबद्ध

328
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर। मुख्य आरोपी रिजवान अली व बारदानों के खरीददार सुधीर साहू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। जिला विपणन अधिकारी की रिपोर्ट पर थाना कांसाबेल में पुलिस ने किया आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 408, 420 व 411 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया था। गिरफ्तार आरोपी रिजवान अली उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम देवल्ला पारा, मानपुर, थाना सूरजपुर, जिला सूरजपुर (छ. ग.) एवं सुधीर साहू उम्र 42 वर्ष, निवासी मठ पारा, बिलासपुर चौक अंबिकापुर, जिला सरगुजा (छ.ग.) को न्यायालय में पेश किया गया था जहां न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जिला जल जशपुर दाखिल करा दिया गया है।

पिछले वर्ष दिनांक 08.09.25 को प्रार्थी अजय कुमार ठाकुर उम्र 47 वर्ष, जिला विपणन अधिकारी, छग राज्य सहकारी विपणन संघ मर्या. जशपुर, जिला जशपुर (छ. ग.) ने थाना कांसाबेल में लिखित आवेदन पत्र पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि वर्ष 2022-23 में शासकीय उचित मूल्य दुकानों से पीडीएस बारदानों के संकलन हेतु अन्य के साथ आरोपी रिजवान अली उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम देवेल्ला मानपुर, जिला सूरजपुर छग को भी अनुबंध के आधार पर पीडीएस बारदानों (बोरियों) के परिवहन हेतु आदेश जारी किया गया था। आरोपी रिजवान अली के द्वारा पीडीएस बारदानों के संकलन के दौरान विकास खंड कांसाबेल के उचित मूल्य की दुकानों से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत उपयोग, बारदानों को संकलन कर , गबन करते हुए अनियमितता किए जाने की शिकायत प्राप्त होने पर उक्त मामले में कलेक्टर जशपुर के द्वारा जांच कमेटी गठित कर जांच कराई गई थी, जांच के दौरान कमेटी ने पाया कि आरोपी रिजवान अली के द्वारा कुल 33 हजार 5 सौ 80 नग बारदानों को , जिनकी कीमत 25 रु प्रति नग के हिसाब से 8 लाख 39 हजार 500 रु होती है, को संकलन कर , विपणन संघ कुनकुरी के गोदाम में न पहुंचाकर, शासकीय संपत्ति का गबन किया गया है।

रिपोर्ट पर थाना कांसाबेल में भारतीय दंड संहिता की धारा 408,420 व 411 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया था। विवेचना के दौरान जशपुर जिले के पुलिस कप्तान डी आई जी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ लाल उमेद सिंह के द्वारा विशेष पुलिस टीम गठित कर, आरोपियों की धर पकड़ हेतु, सूरजपुर व अंबिकापुर रवाना किया गया था, इस दौरान जशपुर पुलिस की टीम के द्वारा सूरजपुर से आरोपी रिजवान अली को हिरासत में लेकर वापस लाया गया , साथ ही बारदानों के खरीददार सुधीर साहू को भी अंबिकापुर से हिरासत में लेकर वापस लाया गया। पुलिस की पूछताछ पर आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत पाए जाने पर उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन क्रमांक MP 65-GA -0244 व 4000 नग बारदानों को भी जब्त किया है। मामले में पुलिस की जांच जारी है, व पुलिस के द्वारा शेष बारदानों की भी बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here