Home छत्तीसगढ़ रात्रि में सुनसान एटीएम को निशाना बनाकर मशीन उखाड़ने का प्रयास करने...

रात्रि में सुनसान एटीएम को निशाना बनाकर मशीन उखाड़ने का प्रयास करने वाले आरोपी आरीफ एवं अहसान गिरफ्तार

357
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

दुर्ग। रात्रि में सुनसान एटीएम को निशाना बनाकर मशीन उखाड़ने का प्रयास करने वाले आरोपी आरीफ एवं अहसान को पुलिस ने गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय में पेश किया था जहां न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जिला जेल दुर्ग दाखिल कर दिया गया है। गिरफ्तार आरोपी आरीफ उर्फ बाठू, उम्र 35 वर्ष, रसूलपुर, जिला मेरठ (उ.प्र.) का रहने वाला है वही दूसरा आरोपी अहसान उर्फ एहसास, उम्र 35 वर्ष, ग्राम नकलाराई, जिला शामली (उ.प्र.) का रहने वाला है।


पिछले साल 13 नवंबर 2025 की रात्रि लगभग 02:00 बजे थाना दुर्ग जिले की नंदिनी नगर क्षेत्रांतर्गत ग्राम ननकट्ठी बस स्टैंड के पास स्थापित हिताची कंपनी के एटीएम मशीन को अज्ञात आरोपियों द्वारा सुनियोजित तरीके से तोड़फोड़ कर उखाड़कर चोरी करने का प्रयास किया गया। घटना की सूचना पर प्रार्थी विनय कुमार, उम्र 36 वर्ष, निवासी राजीव नगर सुपेला की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 292/2025 धारा 331(3), 305(ए), 62, 324(4), 3(5) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान यह तथ्य सामने आया कि आरोपीगण एक संगठित अंतरराज्यीय गिरोह के रूप में कार्य करते हुए विभिन्न राज्यों में एटीएम मशीनों को निशाना बनाते हैं। आरोपियों द्वारा घटना से पूर्व रायपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में लगातार रेकी कर सुनसान एवं हाईवे के समीप स्थित एटीएम का चयन किया जाता था।

आरोपियों द्वारा ग्राम गनियारी से मेटाडोर वाहन क्रमांक CG 07 AV 1310 चोरी कर घटना को अंजाम देने हेतु उपयोग किया गया। रस्सी एवं अन्य उपकरणों की सहायता से एटीएम मशीन को वाहन से बांधकर खींचकर उखाड़ने का प्रयास किया गया। घटना के दौरान आसपास के लोगों के जागने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।

तकनीकी साक्ष्य एवं अंतरराज्यीय समन्वय के आधार पर थाना माधवनगर जिला कटनी (म.प्र.) के प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी आरीफ उर्फ बाठू एवं अहसान उर्फ एहसास की संलिप्तता स्थापित हुई। माननीय न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर पुलिस रिमांड पर लिया गया, जिन्होंने पूछताछ में उक्त घटना कारित करना स्वीकार किया।

पूछताछ में आरोपियों द्वारा यह भी बताया गया कि वे वारदात के दौरान मोबाइल फोन बंद रखते थे तथा इंटरनेट कॉलिंग के माध्यम से संपर्क करते थे एवं एटीएम के सीसीटीवी कैमरों को निष्क्रिय करने हेतु पेंट/ग्रीस का उपयोग करते थे ,जिससे फुटेज ना आ सके एवं घटना में चोरी करने के लिये जान के लिये हर बार नई वाहन जो स्वयं की नही होता को किराये या खरीदी करने के नाम से वाहन स्वामी मांग कर लाते है। जिस जगह घटना को अंजाम देते हैं वहाँ पर उस वाहन का नंबर प्लेट बदली कर देते है। किसी भी जगह होटल लॉज ढाबा में नही रूकते है और न ही ढ़ाबा में जाकर एक साथ जाकर खाना खाते हैं। हाईवे में पड़ने वाले टोल से नही गुजरते है कोई अन्य विकल्प रास्ते से गुगल मैप के माध्यम से गुजरते है।

ये लोग अपने राज्य से दूर जा कर गाड़ी चलाने का काम करना या फेरी में घुम घुमकर कपड़ा बेचने का काम करये थे ताकि ये जिस क्षेत्र का ATM उखाड़ना है,उसका पूरी रेकी की जा सके । ये लोग रायपुर होते हुए दो दिन पहले ननकट्टी आकर रैकी किए आने जाने और भागने का रास्ता सुनसान इलाका होने से चुना गया। इन्तजार खान, मुकीम, ईनाम तीनों दिन में शहर क्षेत्र में रैकी कर वाहन मेटाडोर को चोरी कर एटीएम उखाड़ने तोड़फोड़ करने सभी निकले थे। मेटाडोर से ही ग्राम ननकट्टी में एटीएम को उखाड़न का प्रयास किये थे ।

आरोपियों का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड :

थाना माधवनगर, जिला कटनी (म.प्र.) में अपराध क्रमांक 1016/2025

थाना बावना, जिला मेरठ (उ.प्र.) में अपराध क्रमांक 40/2018

जीआरपी थाना मेरठ (उ.प्र.) में एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध

थाना दोघाट (उ.प्र.) में अपराध क्रमांक 09/2016

दुर्ग पुलिस की अपील :
दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील की है कि एटीएम एवं सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। संगठित अपराध में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here