Home छत्तीसगढ़ प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : झारखंड की पूनम उरांव ने...

प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 : झारखंड की पूनम उरांव ने रचा इतिहास, 50 किलोग्राम कुश्ती में जीता पहला स्वर्ण पदक

225
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में आयोजित प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में झारखंड की प्रतिभावान खिलाड़ी पूनम उरांव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 किलोग्राम भारवर्ग की कुश्ती स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रच दिया। चतरा जिले की निवासी पूनम ने अपनी जीत से न केवल अपने राज्य, बल्कि उरांव जनजाति का भी गौरव बढ़ाया है।

पूनम की यह उपलब्धि उनके संघर्ष, धैर्य और दृढ़ संकल्प का प्रतीक है। वर्ष 2019 में दिल्ली नेशनल प्रतियोगिता के दौरान लगी गंभीर चोट के कारण उन्हें लंबे समय तक कुश्ती से दूर रहना पड़ा था। इसके बावजूद उन्होंने हार नहीं मानी और कड़ी मेहनत के दम पर शानदार वापसी की। प्रतियोगिता के दौरान मांसपेशियों पर टेपिंग के बावजूद पूनम ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को तकनीक और मानसिक मजबूती के बल पर पराजित किया। अपनी जीत पर भावुक होते हुए पूनम ने कहा कि यह उनके लिए गर्व और खुशी का क्षण है तथा लंबे अंतराल और कठिन संघर्ष के बाद यह सफलता उनके और उनके परिवार के लिए बेहद खास है।

एक साधारण किसान परिवार से आने वाली पूनम उरांव वर्तमान में रांची स्थित खेलगांव में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही हैं। उनके पिता ने ही उन्हें कुश्ती के ट्रायल्स में भाग लेने के लिए प्रेरित किया था। पूनम ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच और परिवार को देते हुए कहा कि कठिन समय में मिले सहयोग ने उन्हें आगे बढ़ने की ताकत दी।

स्वर्ण पदक जीतने के बाद पूनम का आत्मविश्वास काफी बढ़ा है। उनका अगला लक्ष्य छत्तीसगढ़ में आयोजित होने वाली जूनियर नेशनल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करना है, ताकि वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करते हुए तिरंगा लहरा सकें।

प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में पूनम उरांव की यह उपलब्धि अन्य खिलाड़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत है और प्रदेश में खेलों के प्रति बढ़ती जागरूकता का प्रतीक है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here