Home छत्तीसगढ़ सेवानिवृत्ति के दिन ही प्रधान पाठक वेदराम पैंकरा को मिला पेंशन अदायगी...

सेवानिवृत्ति के दिन ही प्रधान पाठक वेदराम पैंकरा को मिला पेंशन अदायगी आदेश, शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में हर्ष का माहौल

310
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। पत्थलगांव विकासखंड में सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को समय पर पेंशन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में खंड शिक्षा अधिकारी श्री वेदानंद आर्य द्वारा सराहनीय पहल की जा रही है। संयुक्त संचालक शिक्षा श्री संजय गुप्ता एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र सिन्हा के निर्देश पर सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को सेवानिवृत्ति से पूर्व ही पेंशन अदायगी आदेश (पी.पी.ओ.) उपलब्ध कराने की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है। इसी क्रम में 31 मार्च 2026 को सेवानिवृत्त हुए पत्थलगांव विकासखंड के श्री वेदराम पैंकरा, प्रधान पाठक, शासकीय प्राथमिक शाला कोईलारभदरा को उनकी सेवानिवृत्ति तिथि के दिन ही पेंशन अदायगी आदेश (पीपीओ) एवं आवश्यक दस्तावेज सौंपे गए। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी श्री वेदानंद आर्य ने उन्हें मिठाई खिलाकर सुखमय एवं स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के दौरान कार्यालय स्टॉफ की उपस्थिति में श्री वेदराम पैंकरा को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके लंबे शैक्षणिक सेवाकाल और शिक्षा के क्षेत्र में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

संयुक्त संचालक शिक्षा श्री संजय गुप्ता एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री नरेन्द्र सिन्हा के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में सेवानिवृत्ति के दिन ही पीपीओ एवं आवश्यक दस्तावेज प्रदान किए जाने की इस व्यवस्था से शिक्षा विभाग के कर्मचारियों में हर्ष का माहौल है। कर्मचारियों ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि इससे सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों को पेंशन से जुड़ी प्रक्रियाओं में अनावश्यक परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here