Home छत्तीसगढ़ शिक्षा, पर्यटन और यातायात को मिलेगी नई गति : कुनकुरी में निर्माणाधीन...

शिक्षा, पर्यटन और यातायात को मिलेगी नई गति : कुनकुरी में निर्माणाधीन परियोजनाओं का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, नालंदा परिसर, विसर्जन तालाब और ईब नदी पर उच्चस्तरीय पुल से बदल रही विकास की तस्वीर

300
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में शिक्षा, पर्यटन और आधारभूत अधोसंरचना को मजबूत करने के लिए अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने कुनकुरी क्षेत्र के भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन नालंदा परिसर, विसर्जन तालाब तथा ईब नदी पर बन रहे उच्चस्तरीय पुल का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सभी परियोजनाएं निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री व्यास ने कहा कि ये परियोजनाएं जिले के युवाओं को बेहतर अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराने, पर्यटन को बढ़ावा देने और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा प्रदान करने की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होंगी।

’युवाओं के लिए अत्याधुनिक अध्ययन केंद्र बनेगा नालंदा परिसर’ –
कलेक्टर ने कुनकुरी के सलियाटोली ग्राम में 4 करोड़ 37 लाख रुपये की लागत से निर्माणाधीन 250 सीटर नालंदा परिसर का निरीक्षण किया। यह परिसर जिले के युवाओं को 24X7 अध्ययन की सुविधा प्रदान करेगा। नालंदा परिसर में डिजिटल लाइब्रेरी, वाई-फाई सुविधा, प्रतियोगी परीक्षाओं की 50 हजार से अधिक पुस्तकों का संग्रह, ऑक्सी रीडिंग ज़ोन, इंडोर एवं आउटडोर स्टडी स्पेस, आरएफआईडी आधारित प्रवेश प्रणाली और बायोमेट्रिक पुस्तक प्रबंधन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। परिसर को सौर ऊर्जा आधारित बनाया जाएगा तथा व्यापक पौधरोपण भी किया जाएगा। इसके अलावा यूथ टॉवर, स्पोर्ट्स कोर्ट, कैफेटेरिया, एटीएम और हेल्थ ज़ोन जैसी सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी, जिससे यह परिसर युवाओं के सर्वांगीण विकास का केंद्र बनेगा।

’विसर्जन तालाब का होगा आकर्षक सौंदर्यीकरण’ –
कलेक्टर ने कुनकुरी स्थित विसर्जन तालाब के नवीनीकरण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि इसे एक व्यवस्थित और सुविधायुक्त विसर्जन स्थल के रूप में विकसित किया जाए, जिसमें छठ घाट, स्वच्छता, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और यातायात नियंत्रण की समुचित व्यवस्था हो।
उन्होंने कहा कि यह स्थल धार्मिक आस्था के साथ-साथ कुनकुरी की सांस्कृतिक पहचान और पर्यटन की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण है। इसके सुव्यवस्थित विकास से स्थानीय पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं प्राप्त होंगी।

’ईब नदी पर उच्चस्तरीय पुल से वर्षभर सुगम आवागमन’ –
कलेक्टर ने कुनकुरी-रनपुर मार्ग पर ईब नदी में निर्माणाधीन उच्चस्तरीय पुल का भी जायजा लिया। लगभग 4 करोड़ 86 लाख रुपये की लागत से बनने वाला यह 120 मीटर लंबा पुल पांच स्पान में निर्मित किया जा रहा है। पुल के निर्माण से विशेषकर बरसात के मौसम में आवागमन में आने वाली बाधाएं दूर होंगी और आसपास के गांवों के लोगों को सुरक्षित एवं निर्बाध यातायात सुविधा मिलेगी। कलेक्टर ने दिसंबर 2026 तक पुल निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

’विकास को मिल रही नई दिशा’ –
जशपुर जिले में शिक्षा, पर्यटन और सड़क अधोसंरचना के क्षेत्र में किए जा रहे ये प्रयास मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के सुशासन और विकासोन्मुखी दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित करते हैं। इन परियोजनाओं के पूर्ण होने से युवाओं को बेहतर अवसर, श्रद्धालुओं को सुविधाजनक व्यवस्थाएं और आम नागरिकों को सुरक्षित आवागमन का लाभ मिलेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here