जांजगीर चांपा। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना बलौदा पुलिस ने आरोपी बंधन धनवार उम्र 42 साल निवासी धनवार पारा चांदनिया बलौदा के कब्जे से 7 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद कर गिरफ्तार कर आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।



