Home छत्तीसगढ़ नगर सैनिक से मारपीट कर रेत तस्करी मे प्रयुक्त वाहन छुड़ाने के...

नगर सैनिक से मारपीट कर रेत तस्करी मे प्रयुक्त वाहन छुड़ाने के मामले मे 02 आरोपी गिरफ्तार, डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे साइबर सेल एवं थाना गांधीनगर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही

190
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

सरगुजा (अंबिकापुर)।नगर सैनिक से मारपीट कर रेत तस्करी मे प्रयुक्त वाहन छुड़ाने के मामले मे पुलिस ने 02 आरोपियो को गिरफ्तार किया है। डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा के दिशा निर्देशन मे साइबर सेल एवं थाना गांधीनगर पुलिस टीम की संयुक्त कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

केद्रीय उड़नदस्ता टीम (खनिज शाखा) रायपुर के नगर सैनिक द्वारा रेत से भरे वाहन को अभिरक्षा मे ले जाने के दौरान रेत तस्करो द्वारा घटना कौन जान दिया गया था। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रेत तस्करी मे प्रयुक्त वाहन को जब्त कर लिया है। आपराधिक गतिविधियों मे संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध पुलिस टीम को सख़्ती से कार्यवाही किये जाने के दिशा निर्देशदिए गए थे। मामले मे शामिल अन्य आरोपी फरार है, फरार आरोपियों की पुलिस सर गर्मी से तलाश कर रही है पुलिस का दावा है कि सभी आरोपी जल्द गिरफ्तार कर लिए जाएंगे।

प्रार्थी तारकेश्वर वर्मा निवासी ग्राम महोदी तिल्दा खरोरा रायपुर ग्रामीण द्वारा दिनांक 23/06/26 को थाना गांधीनगर आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी नगर सैनिक के पद पर खनिज शाखा रायपुर में कार्यरत है कि दिनांक 22/06/26 को केन्द्रिय उडनदस्ता की टीम के साथ जांच हेतु सरगुजा संभाग आया था, जांच के दौरान उच्च अधिकारियो के निर्देश पर रेत से भरे वाहन को अभिरक्षार्थ हेतु कलेक्ट्रट परिसर अंबिकापुर ले के जा रहा था वाहन को ले जाते वक्त वाहन चालक सोनू टोप्पो ने वाहन मालिक का नाम लडडन खान बताकर प्रार्थी को धमकी दिया गया था, उपरोक्त रेत से भरे वाहन के गांधी चौक सिग्नल पहुंचने पर वाहन मालिक लडडन खान भी मौक़े पर आ गया और गाडी को रुकवाकर सभी मिलकर प्रार्थी को गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे एवं प्रार्थी की वर्दी फाड़ने की कोशिश करने लगे तथा प्रार्थी को गाडी से उतार कर पीछे से पकड़ लिये और वाहन चालक खनिज मय वाहन को लेकर फरार हो गया, मामले मे प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना गांधीनगर मे अपराध क्रमांक 386/26 धारा 191(2), 221, 121(1),132, 296, 351(3) बी. एन. एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना मे लिया गया।

मामले को संज्ञान में लेकर डीआईजी एवं एसएसपी श्री राजेश अग्रवाल द्वारा थाना गांधीनगर एवं साइबर सेल पुलिस टीम को मामले में त्वरित कार्यवाही कर रेत तस्करो को शीघ्र गिरफ्तार किए जाने के दिशा निर्देश दिए गए थे, इसी क्रम में थाना गांधीनगर एवं साइबर सेल पुलिस टीम द्वारा मामले मे सख़्ती से कार्यवाही करते हुए प्रकरण के आरोपियों का पता तलाश कर घेराबंदी की गई संयुक्त टीम के सतत प्रयास से 24 घंटे के भीतर मामले मे 02 आरोपियों को प्रकरण के हिरासत के लेकर पूछताछ किया गया जो आरोपियों द्वारा अपना नाम (01) सोनू टोप्पो आत्मज धनसिंह टोप्पो उम्र 19 वर्ष एवं दूसरा आरोपी धनसिंह टोप्पो आत्मज रामजी टोप्पो उम्र 35 वर्ष दोनों निवासी सिलफिली पहाड़गाँव थाना जयनगर जिला सूरजपुर का होना बताये, आरोपियों से घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ किये जाने पर प्रार्थी के साथ उक्त घटना कारित कर रेत तस्करी मे प्रयुक्त वाहन को छुड़ा कर ले जाना स्वीकार किया गया, आरोपियों द्वारा घटना कारित किया जाना स्वीकार किये जाने एवं आरोपियों के विरुद्ध अपराध सबूत पाये जाने से प्रकरण मे आरोपियों को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। आरोपियों के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त वाहन जब्त किया गया है, मामले मे शामिल अन्य आरोपी घटना दिनांक से फरार है, फरार आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here