Home छत्तीसगढ़ सिंगीबहार-अबीरा मार्ग पर बिछी डामर की चादर, ग्रामीणों को आवागमन में मिली...

सिंगीबहार-अबीरा मार्ग पर बिछी डामर की चादर, ग्रामीणों को आवागमन में मिली बड़ी राहत, PMGSY के तहत सिंगीबहार से अबीरा तक बनी है बेहतरीन पक्की सड़क, सालों की परेशानी हुई दूर, ऊपरकछार सरपंच ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जताया आभार

315
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। सिंगीबहार-अबीरा मार्ग पर विभाग के द्वारा डामर की चादर बिछा दी गई है। सड़क बनने से ग्रामीणों को आवागमन में अब बड़ी राहत मिली है । PMGSY के तहत सिंगीबहार से अबीरा तक विभाग के द्वारा बेहतरीन पक्की सड़क का निर्माण कराया गया है। उस क्षेत्र में रहने वाले हजारों ग्रामीणों की सालों की परेशानी
अब दूर हो गई है। सिंगीबहार से अबीरा तक सड़क निर्माण का कार्य पूरा होने पर ऊपरकछार सरपंच शिव शंकर सिंह ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को धन्यवाद देते हुए उनका आभार जताया है।

प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सिंगीबहार के फॉरेस्ट बैरियर से अबीरा तक कुल 5 किलोमीटर 600 मी की सड़क बनाई गई है। इस सड़क को बनाने में विभाग के द्वारा 3 करोड़ 8 लाख रुपए खर्च किए गए हैं।

सरपंच ऊपरकछार शिव शंकर सिंह

आज से लगभग 3 साल पहले इस सड़क में चलना दूभर था ग्रामीण एवं स्कूली बच्चों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। आज से लगभग 3 साल पहले 3 अक्टूबर 2023 को सड़क के खस्ताहाल को लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग यूट्यूब चैनल में इस मुद्दे को जोर-शोर से उठाया गया था । जिसके बाद विभाग और जिला प्रशासन हरकत में आया और शासन को सड़क बनाने के लिए राशि की मांग की गई इसके बाद पिछले साल सड़क निर्माण शुरू हुआ और अब सिंगीबहार से अबीरा तक कुल 5 किलोमीटर 600 मी रोड का कार्य पूरा हो गया है। विभाग के द्वारा अब जहां-जहां आवश्यकता पड़ रही है शोल्डर को सीमेंट कांक्रीट और रेत से ढाला जा रहा है ताकि सड़क की मजबूती और बढ़ जाए क्योंकि सामान्यत: यह देखा गया है कि रोड अक्सर हैवी गाड़ियां चलने की वजह से किनारे से टूटने लगती है इस वजह से विभाग के द्वारा जहां-जहां आवश्यकता है वहां सीमेंट कंक्रीट और रेत से ढाला जा रहा है।

अबीरा निवासी ग्रामीण नामिक साय

अबीरा के रहने वाले नामिक साय ने बताया कि आज से लगभग ढाई साल पहले उनको अबीरा से सिंगीबहार होते हुए तपकरा आने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था बरसात के दिनों में कीचड़ परेशान करते थे वहीं गर्मी के दिनों में धूल से परेशानी होती थी। उन्होंने बताया कि सड़क बन जाने से अब उस क्षेत्र के रहने वाले ग्रामीणों को तपकरा, कुनकुरी जाने में आसानी हो रही है।

ऊपर कछार निवासी दिलीप यादव एवं रामवृक्ष राम ने भी बताया कि बरसात के दिनों में उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था क्योंकि उनका मकान सड़क किनारे है। उन्होंने बताया कि आज से 2 साल पहले उनके घर के सामने बड़े-बड़े गड्ढे हुआ करते थे । सड़क बन जाने से अब यह सारी परेशानियां दूर हो गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here