Home छत्तीसगढ़ ओडिशा राज्य के झारसुगुड़ा का रहने वाला फरार गांजा तस्कर रूप सिंह...

ओडिशा राज्य के झारसुगुड़ा का रहने वाला फरार गांजा तस्कर रूप सिंह यादव मध्य प्रदेश से गिरफ्तार 

243
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। ओडिशा  राज्य के झारसुगुड़ा का रहने वाला फरार गांजा तस्कर रूप सिंह यादव को पुलिस ने मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया है।

जशपुर पुलिस को थाना कुनकुरी क्षेत्र के 311.35 किलोग्राम गांजा तस्करी के बहुचर्चित प्रकरण में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।

ज्ञातव्य है कि पिछले माह दिनांक 14.07.2026 को मुखबिर की सूचना पर थाना कुनकुरी पुलिस द्वारा जयस्तंभ चौक में नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही इनोवा वाहन क्रमांक OD17J-0205 को रोकने का प्रयास किया गया, किन्तु चालक पुलिस को चकमा देकर वाहन सहित फरार हो गया। पुलिस टीम के द्वारा लगातार पीछा करने पर आरोपी बोडोकछार-पुटपुटीपानी जंगल में वाहन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाते हुए फरार हो गया था।

पुलिस के द्वारा एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों का पालन करते हुए वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 295 पैकेट अवैध गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 311 किलोग्राम 35 ग्राम पाया गया। घटना में प्रयुक्त इनोवा वाहन, नम्बर प्लेट एवं गांजा ढंकने में प्रयुक्त काले रंग के दो कपड़ों को भी पुलिस ने विधिवत जब्त किया गया था।

इस संबंध में थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 133/2026, धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई थी। विवेचना के दौरान मुखबिर की सूचना, तकनीकी साक्ष्यों एवं साइबर सेल जशपुर की सहायता से फरार चालक को पुलिस ने चिन्हित कर लिया था, जिसकी पहचान रूप सिंह यादव (35 वर्ष), निवासी ग्राम गांधी चौक, झारसुगड़ा (ओडिशा) के रूप में हुई थी, पुलिस के द्वारा उसकी लगातार पता साजी की जा रही थी, इसी दौरान पुलिस को मुखबीर की सूचना तथा जशपुर पुलिस की टेक्निकल टीम की मदद से आरोपी के मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ में छिपे होने की सूचना मिलने पर जिले के पुलिस कप्तान डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेद सिंह के निर्देश पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध कार्रवाई करते हुए उसे टीकम गढ़ से घेराबंदी कर हिरासत में लेकर लाया गया।

पुलिस के द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी की निशानदेही पर झारसुगड़ा स्थित उसके निवास से घटना में प्रयुक्त इनोवा वाहन की मूल चाबी बरामद कर जब्त की गई।।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने गांजा तस्करी से जुड़े कई महत्वपूर्ण तथ्य बताए हैं। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी पुलिस ने चिन्हित कर लिया है एवं गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। मामले की विवेचना जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here