Home छत्तीसगढ़ बकरी व्यापारियों से लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों...

बकरी व्यापारियों से लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचाया, पुलिस ने लूटी गई रकम और चार पहिया वाहन को किया जब्त

259
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। बकरी व्यापारियों से लूट की घटना को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। पुलिस ने लूटी गई रकम और घटना में प्रयुक्त चार पहिया वाहन को जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी सूर्यकांत यादव, पिता दिलबन्धु यादव, उम्र 24 वर्ष, निवासी बेलडेगी, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर (छ.ग.) एवं राहुल खलखो, पिता बलीराम, उम्र 24 वर्ष, निवासी सराईटोला, थाना बागबहार, जिला जशपुर (छ.ग.) को न्यायालय में पेश किया था जहां न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को जिला जेल दाखिल कर दिया गया है। पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध चौकी कोतबा में धारा 309(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

चौकी कोतबा पुलिस ने बकरी व्यापारियों से लूट की घटना का त्वरित खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटी गई पूरी नगदी एवं घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 31.07.26 को प्रार्थी भोगी राम बंजारा, निवासी ग्राम करमीटिकरा फुलेता, द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि दिनांक 30 जुलाई 2026 की रात्रि वह अपने 12 नग बकरों एवं अन्य व्यापारी गोवर्धन यादव के 13 नग बकरों को छोटा हाथी वाहन क्रमांक CG14MU0288 में लोड कर हाडीपानी (लैलूंगा) बाजार बिक्री हेतु जा रहा था। वाहन में चालक भोला यादव, वेदप्रकाश बंजारा एवं डमरू यादव भी सवार थे। दिनांक 31 जुलाई 2026 की प्रातः लगभग 04:00 बजे ग्राम पीठाआमा के पास पीछे से आई ब्रेजा कार क्रमांक CG04MU7732 में सवार दो युवकों ने उनकी गाड़ी के सामने कार खड़ी कर रास्ता रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने प्रार्थी से ₹1,000 नगद लूट लिए। इसी दौरान पीछे आ रहे बकरी व्यापारी योगेश यादव एवं हेमंत यादव को भी रोककर उनसे ₹600 नगद लूट लिया तथा दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही चौकी कोतबा पुलिस द्वारा तत्काल अपराध क्रमांक 75/2026 धारा 309(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल के आसपास पतासाजी, मुखबिर तंत्र को सक्रिय कर संदेहियों की तलाश की गई। त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उन्होंने घटना कारित करना स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी सूर्यकांत यादव के कब्जे से ₹1,000 नगद तथा आरोपी राहुल खलखो के कब्जे से ₹600 नगद बरामद कर जब्त कर लिया है। साथ ही घटना में प्रयुक्त ब्रेजा कार क्रमांक CG04MU7732 को भी विधिवत जब्त किया गया है।
पुलिस की पूछताछ पर दोनों आरोपियों के द्वारा अपराध स्वीकार करने व पर्याप्त सबूत पाए जाने पर दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। पुलिस के मुताबिक अभी भी प्रकरण की विवेचना जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here