Home छत्तीसगढ़ समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर रोहित व्यास ने जशपुर जिले के विकासखंड...

समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर रोहित व्यास ने जशपुर जिले के विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को शासकीय कार्य के दौरान नशे का सेवन करने वाले कर्मचारियों की जानकारी आगामी सोमवार तक उपलब्ध कराने के दिये निर्देश, शासकीय कार्य के दौरान तपकरा थाना प्रभारी के द्वारा तंबाकू युक्त गुटका खाने के मामले में 7 माह बाद नहीं हुई कार्रवाई

189
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। समीक्षा बैठक के दौरान कलेक्टर रोहित व्यास ने जशपुर जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को शासकीय कार्य के दौरान नशे का सेवन करने वाले कर्मचारियों की जानकारी आगामी सोमवार तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिये हैं। आपको बता दें 9 जनवरी 2026 को शासकीय कार्य के दौरान तपकरा थाना प्रभारी संदीप कौशिक के द्वारा तंबाकू युक्त गुटका खाने के मामले में ग्राउंड रिपोर्टिंग वेब न्यूज़ पोर्टल में प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया गया था । इस गंभीर मामले को लेकर सरगुजा आईजी दीपक झा ने भी तपकरा थाना प्रभारी संदीप कौशिक के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही थी, आज उक्त मामले को लेकर पूरे सात माह बीत चुके हैं, अब तक थाना प्रभारी खिलाफ में कोई कार्यवाही नहीं हुई है।

कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष में यशस्वी जशपुर कार्यक्रम के अंतर्गत जिले के शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्यों की मासिक समीक्षा बैठक लेकर शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक बिंदुओं पर विस्तार से समीक्षा की। बैठक में उन्होंने मासिक मूल्यांकन, विद्यार्थियों की औसत उपस्थिति, पाठ्यक्रम पूर्णता की स्थिति, कमजोर विद्यार्थियों की संख्या, विद्यार्थी दैनंदिनी, विज्ञान के प्रायोगिक कार्य, विद्यालयों की मॉनिटरिंग तथा परीक्षा परिणामों में सुधार के लिए किए जा रहे प्रयासों की विस्तृत समीक्षा की।

 

कलेक्टर श्री व्यास ने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए पालकों से सतत संपर्क बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यकता अनुसार विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराने तथा अध्यापन को अधिक प्रभावी एवं रुचिकर बनाने के लिए स्मार्ट बोर्ड का नियमित उपयोग करने पर जोर दिया। साथ ही विद्यालयों में विज्ञान सहित सभी विषयों के प्रायोगिक कार्य नियमित रूप से कराने के निर्देश भी दिए। वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर ने सभी संस्था प्रमुखों को विद्यालय परिसर में नियमित साफ-सफाई बनाए रखने, जलभराव एवं अन्य संभावित जोखिमों से बचाव के लिए आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने तथा विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। उन्होंने जेईई एवं नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चिन्हांकन कर विशेष मार्गदर्शन उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जशपुर जिले में मेडिकल कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, इंजीनियरिंग कॉलेज एवं फिजियोथेरेपी कॉलेज प्रारंभ हो रहे हैं। ऐसे में जिले के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को इन संस्थानों में प्रवेश दिलाने के लिए अभी से योजनाबद्ध तैयारी करें।

कलेक्टर श्री व्यास ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासकीय कार्य के दौरान नशे का सेवन करने वाले कर्मचारियों की जानकारी आगामी सोमवार तक संबंधित एसडीएम एवं तहसीलदार को उपलब्ध कराएं।उन्होंने विद्यालयों में पौधारोपण अभियान को गति देने, विद्यार्थियों के जाति प्रमाण पत्र, अपार आईडी एवं आधार कार्ड बनाने की प्रक्रिया में तेजी लाने तथा ऑनलाइन उपस्थिति नियमित रूप से दर्ज करने के निर्देश भी दिए। साथ ही आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्वक आयोजित करने की बात कही।

यशस्वी जशपुर के नोडल अधिकारी विनोद गुप्ता ने अध्यापन के उपरांत कक्षा कार्य, माय भारत पोर्टल पर पंजीयन, विद्याधन छात्रवृत्ति, रिमेडियल कक्षाओं के संचालन तथा बेहतर परीक्षा परिणाम के लिए विद्यालयों में किए जाने वाले शैक्षणिक प्रयासों पर विस्तार से चर्चा की। उन्होंने दैनिक जीवन में उपयोग होने वाली वस्तुओं के माध्यम से विज्ञान की अवधारणाओं को समझाने हेतु प्रायोगिक गतिविधियों को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया। बैठक में सहायक संचालक श्रीमती सरोज खलखो, यशस्वी जशपुर के अवनीश पांडेय, विनोवा के समन्वयक सोमनाथ साहू सहित जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, एबीईओ एवं शासकीय हाई एवं हायर सेकेंडरी विद्यालयों के प्राचार्य उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here