Home छत्तीसगढ़ गेजामुड़ा में महिला समूह और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ चलाया नशामुक्ति...

गेजामुड़ा में महिला समूह और ग्रामीणों ने पुलिस के साथ चलाया नशामुक्ति अभियान, 20 बोरी महुआ लहान और भारी मात्रा में महुआ पास नष्ट

229
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

रायगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कोतरारोड़ पुलिस द्वारा थानाक्षेत्र में महिला समूह, सक्रिय युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों को संगठित कर अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी ग्राम गेजामुड़ा में पिछले एक सप्ताह से महिला समूह, सक्रिय युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों द्वारा गांव में अवैध शराब निर्माण की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी । इसी क्रम में कल गांव के बाहर खेत में अवैध शराब निर्माण की सूचना पर कोतरारोड़ पुलिस और ग्राम गेजामुड़ा की महिला समिति द्वारा छापेमारी कर अवैध रूप से महुआ शराब बनाने के लिए तैयार किया गया 20 बोरी महुआ लहान तथा 10 डिब्बों एवं 5 बाल्टियों में भरा भारी मात्रा में महुआ पास बरामद किया गया, जिसे महिला समिति के सदस्यों एवं सक्रिय युवाओं की मौजूदगी में मौके पर ही नष्ट किया गया। अवैध रूप से महुआ शराब तैयार किसके द्वारा तैयार किया जा था, इस संबंध में कोतरारोड पुलिस द्वारा जानकारी जुटाई जा रही है। इस कार्रवाई के जरिए अवैध शराब बनाने वालों को स्पष्ट संदेश दिया गया कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार से अवैध शराब का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा।

थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील कुमार आदित्य ने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि पुलिस द्वारा अवैध रूप से घर, दुकान, होटल एवं ढाबों में शराब की बिक्री पर प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जुआ और शराब जैसी सामाजिक बुराइयों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस के साथ रहवासियों की सहभागिता जरूरी है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि क्षेत्र में अवैध शराब निर्माण, बिक्री अथवा जुआ संचालित होने की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। कार्रवाई में थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील कुमार आदित्य, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक क्षितिज देवांगन, सहायक उप निरीक्षक मनमोहन बैरागी, आरक्षक राजेश खांडे एवं चूड़ामणि गुप्ता की सराहनीय भूमिका रही।

 

“नशे और अवैध शराब के विरुद्ध पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। सामाजिक बुराइयों के उन्मूलन में आम नागरिकों की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब निर्माण अथवा बिक्री की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।”

                                          “एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here