Home छत्तीसगढ़ हर घर तिरंगा अभियान से देशभक्ति के रंग में रंगेगा जशपुर, 17...

हर घर तिरंगा अभियान से देशभक्ति के रंग में रंगेगा जशपुर, 17 अगस्त तक होंगे विविध आयोजन, तिरंगा यात्रा, रैली, दौड़-मैराथन, तिरंगा प्रतिज्ञा, सेल्फी, तिरंगा मेला सहित होंगे अनेक कार्यक्रम

163
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आमजन में देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को और मजबूत करने के उद्देश्य से जिले में ‘हर घर तिरंगा’ एवं ‘वंदे मातरम्’ थीम पर विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। भारत सरकार एवं छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार 9 अगस्त से शुरू हुए 17 अगस्त 2026 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान तथा 7 अगस्त से शुरु 15 अगस्त तक वंदे मातरम् थीम आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री रोहित व्यास ने जिले के सभी संबंधित विभागों, जनपद पंचायतों, नगरीय निकायों, शिक्षण संस्थानों एवं अन्य संस्थाओं को शासन के निर्देशों के अनुरूप अभियान की गतिविधियों का व्यापक स्तर पर आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों, अशासकीय संस्थाओं, पुलिस विभाग, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड, खिलाड़ियों एवं आम नागरिकों की अधिक से अधिक सहभागिता सुनिश्चित करने कहा है। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की सभी गतिविधियों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए और प्रत्येक कार्यक्रम में अधिक से अधिक नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। जिला प्रशासन द्वारा नागरिकों से अपील की गई है कि वे 9 से 17 अगस्त तक अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराकर तथा विभिन्न आयोजनों में सहभागिता कर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को जन-आंदोलन का स्वरूप देने में सहयोग करें।

तिरंगा यात्रा, तिरंगा रैली जैसे होंगे विभिन्न गतिविधियां –
‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा यात्रा प्रमुख गतिविधियों में शामिल होगी। जिला स्तर पर तिरंगा यात्रा का आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही विकासखंड, ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर भी तिरंगा यात्राएं आयोजित की जाएंगी। यात्राओं में सभी वर्गों के नागरिकों, युवाओं, महिलाओं, विद्यार्थियों, स्वयं सहायता समूहों, अशासकीय संस्थाओं, पुलिस विभाग, एनसीसी, एनएसएस, जनप्रतिनिधियों एवं खिलाड़ियों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। जिले में साइकिल, बाइक एवं कार तिरंगा रैली का आयोजन भी किया जाएगा। विभिन्न संगठनों, युवा स्वयंसेवकों, स्वयं सहायता समूहों तथा पुलिस विभाग की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला, विकासखंड, ग्राम पंचायत एवं नगरीय निकाय स्तर पर तिरंगा दौड़ एवं मैराथन आयोजित किए जाएंगे। इनमें जनप्रतिनिधियों, विद्यालय -महाविद्यालय के विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, पुलिस विभाग, अशासकीय संस्थाओं एवं आम नागरिकों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। खेल एवं फिटनेस क्षेत्र से जुड़े प्रतिभावान खिलाड़ियों को भी दौड़ एवं मैराथन में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।

विद्यालयों और महाविद्यालयों में होंगे देशभक्ति कार्यक्रम –
‘हर घर तिरंगा’ के साथ वंदे मातरम् थीम पर विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं विश्वविद्यालयों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। विद्यार्थियों द्वारा तिरंगा यात्रा, देशभक्ति गीत प्रतियोगिता, विचार गोष्ठी, संगोष्ठी तथा छत्तीसगढ़ी लोक नृत्य प्रतियोगिता जैसे आयोजन किए जाएंगे। राष्ट्रीय कार्यक्रम के अनुरूप राज्य के सभी विद्यालयों में वंदे मातरम् से संबंधित सांगीतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। एनसीसी, एनएसएस, स्काउट-गाइड सहित अन्य संस्थाओं की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी। अभियान के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में तिरंगा प्रतिज्ञा दिलाई जाएगी। इसका उद्देश्य नागरिकों में राष्ट्रीय ध्वज एवं राष्ट्र के प्रति प्रतिबद्धता की भावना को मजबूत करना है। नागरिकों को घरों एवं सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करने के साथ ही तिरंगा सेल्फी लेने और उसे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान से संबंधित मंच पर साझा करने के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थलों पर तिरंगा कैनवास भी लगाए जाएंगे, जहां नागरिक भारतीय भाषा में ‘हर घर तिरंगा’ अथवा ‘जय हिंद’ लिखकर अभियान में अपनी सहभागिता दर्ज करा सकेंगे। कैनवास का आकार राष्ट्रीय ध्वज के निर्धारित अनुपात 3:2 के अनुरूप रखने के निर्देश दिए गए हैं। अभियान के दौरान जिले के स्वतंत्रता सेनानियों, वीरों तथा उनके परिवार के सदस्यों को स्थानीय कार्यक्रमों में आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा। इससे नई पीढ़ी को देश की स्वतंत्रता के लिए किए गए संघर्ष और बलिदान की जानकारी प्राप्त होगी तथा राष्ट्रभक्ति की भावना मजबूत होगी।

तिरंगा मेला और स्थानीय उत्पादों को मिलेगा मंच –
जिले में तिरंगा मेला आयोजित कर स्थानीय कारीगरों, स्वयं सहायता समूहों एवं स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित किया जाएगा। कार्यक्रम स्थलों पर झंडे, वस्त्र, खाद्य पदार्थ सहित अन्य स्थानीय उत्पादों की बिक्री के लिए स्टॉल उपलब्ध कराए जाएंगे। इससे अभियान के साथ स्थानीय उत्पादों एवं महिला समूहों को भी बढ़ावा मिलेगा। हर घर तिरंगा’ एवं वंदे मातरम् थीम पर उद्यान, जिला मुख्यालय, ब्लॉक मुख्यालय, ग्राम स्तर तथा विद्यालय -महाविद्यालयों में विशेष प्रदर्शनियां आयोजित की जाएंगी। नागरिकों को राष्ट्रीय ध्वज के इतिहास, महत्व और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारियों से अवगत कराया जाएगा। 14 अगस्त को वंदे मातरम् पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। साथ ही संध्याकालीन समय में राज्य पुलिस बैंड द्वारा सार्वजनिक स्थलों पर वंदे मातरम् एवं देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके अलावा निजी सहभागिता के माध्यम से ‘वंदे मातरम्’ ऑडियो एवं वीडियो बूथ स्थापित कर नागरिकों को वंदे मातरम् गीत रिकॉर्ड करने तथा अभियान के माध्यम से साझा करने की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here