Home छत्तीसगढ़ 1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा,...

1700 फीट लंबे तिरंगे के साथ कुनकुरी में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, 5 हजार से अधिक लोग हुए शामिल, जय स्तंभ चौक से सिनेमा हॉल तक गूंजे भारत माता के जयकारे, बैंड की धुन पर विद्यार्थियों ने किया मार्च पास्ट, कौशल्या साय ने बच्चों के साथ थामा तिरंगा

267
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। जिले के कुनकुरी नगर पंचायत में मंगलवार को राष्ट्रभक्ति और देशप्रेम से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।

1700 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज के साथ निकली इस यात्रा में 5 हजार से अधिक स्कूली विद्यार्थियों, शिक्षकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। जय स्तंभ चौक से शुरू हुई तिरंगा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सिनेमा हॉल तक पहुंची। इस दौरान पूरा नगर भारत माता के जयकारों, देशभक्ति गीतों और तिरंगे की शान से सराबोर नजर आया।

यात्रा में बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर अनुशासनबद्ध तरीके से शामिल हुए। विद्यार्थियों के कदमों की ताल और बैंड की देशभक्ति धुनों ने माहौल में जोश भर दिया। सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों ने भी यात्रा का उत्साहपूर्वक स्वागत किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का कार्यक्रम निर्धारित था, लेकिन खराब मौसम के कारण उनका दौरा रद्द हो गया। इसके बाद उनकी धर्मपत्नी कौशल्या साय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने स्कूली विद्यार्थियों और नगरवासियों के साथ तिरंगा यात्रा में सहभागिता की और बच्चों के साथ 1700 फीट लंबे राष्ट्रीय ध्वज को थामकर यात्रा में कदम से कदम मिलाया।

कौशल्या साय ने विद्यार्थियों का उत्साह बढ़ाया और उनके अनुशासन तथा राष्ट्रभक्ति की सराहना की। उनके यात्रा में शामिल होने से विद्यार्थियों और नगरवासियों में भी खासा उत्साह देखने को मिला।

बैंड की धुन पर विद्यार्थियों का मार्च पास्ट रहा आकर्षण –
तिरंगा यात्रा का प्रमुख आकर्षण निर्मला स्कूल कुनकुरी का बैंड दल रहा। बैंड दल ने देशभक्ति की धुनें प्रस्तुत कीं, जिस पर विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अनुशासित मार्च पास्ट किया। विद्यार्थियों की कतारबद्ध प्रस्तुति और हाथों में लहराते तिरंगों ने पूरे आयोजन को आकर्षक बना दिया।

यात्रा में शामिल विद्यार्थियों ने राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति के नारे लगाए। इस दौरान नगर की गलियां और प्रमुख सड़कें देशभक्ति के नारों से गूंजती रहीं।

1700 फीट तिरंगे ने खींचा लोगों का ध्यान –
यात्रा का सबसे बड़ा आकर्षण 1700 फीट लंबा राष्ट्रीय ध्वज रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने इस विशाल तिरंगे को अपने हाथों में थामकर यात्रा पूरी की। तिरंगे की लंबी श्रृंखला के साथ जब विद्यार्थी और नागरिक नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरे तो यह दृश्य लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया।

आयोजकों के अनुसार, तिरंगा यात्रा में 5 हजार से अधिक विद्यार्थियों और नागरिकों ने सहभागिता की। यात्रा का उद्देश्य स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लोगों, विशेषकर युवाओं और विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, एकता, अखंडता और देश के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करना रहा।

जिला प्रशासन ,जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही सहभागिता -कार्यक्रम में विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय , जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय ,नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जुदेव, जिला कलेक्टर रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह, अध्यक्ष सुशीला साय, विजय आदित्य सिंह जूदेव ,अनीता सिंह, मलिका बाई, भरत सिंह, सुनील अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं और विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी उपस्थित रहे।

नगरवासियों ने भी तिरंगा यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यात्रा के मार्ग में लोगों ने तिरंगे का सम्मान करते हुए भारत माता के जयकारे लगाए। कई स्थानों पर नागरिकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।

कौशल्या साय ने बच्चों की देशभक्ति की सराहना की –
कार्यक्रम के दौरान कौशल्या साय ने विद्यार्थियों के मार्च पास्ट और निर्मला स्कूल के बैंड दल की प्रस्तुति की सराहना की। उन्होंने कहा कि बच्चों में दिखाई दे रही राष्ट्रभक्ति की भावना देश के उज्ज्वल भविष्य का संकेत है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रप्रेम, अनुशासन और देश की एकता एवं अखंडता के प्रति अपनी जिम्मेदारी को हमेशा याद रखने की अपील की।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का अवसर भी है।

नगर में दिखा देशभक्ति का उत्साह –
तिरंगा यात्रा के दौरान कुनकुरी का माहौल पूरी तरह देशभक्तिमय नजर आया। एक ओर 1700 फीट लंबा तिरंगा लोगों के आकर्षण का केंद्र रहा, तो दूसरी ओर हजारों विद्यार्थियों की अनुशासित भागीदारी ने आयोजन को भव्य स्वरूप दिया। बैंड की धुन, देशभक्ति गीतों और भारत माता के जयकारों के बीच निकली यात्रा ने नगरवासियों में उत्साह और गर्व की भावना पैदा की।

जय स्तंभ चौक से सिनेमा हॉल तक निकली इस यात्रा ने ‘एकता में शक्ति’ और ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संदेश दिया। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आयोजित इस आयोजन में विद्यार्थियों और नागरिकों की बड़ी भागीदारी ने कुनकुरी में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकजुटता का माहौल बनाया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here