Home छत्तीसगढ़ दोकड़ा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र,...

दोकड़ा में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के रंग में रंगा क्षेत्र, मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय हुईं शामिल, ट्रैक्टरों और मोटरसाइकिलों के साथ उमड़ा जनसैलाब

219
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर । स्वतंत्रता दिवस के पूर्व बुधवार को राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति की भावना को लेकर जशपुर जिले के कांस्टेबल तहसील के ग्राम दोकड़ा में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। बगिया अटल चौक से दोकड़ा तक निकली इस तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय विशेष रूप से शामिल हुईं। उनके साथ बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, जनप्रतिनिधि, किसान, युवा और स्कूली बच्चे हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा का हिस्सा बने।

तिरंगा यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। भारत माता के जयकारों और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। हाथों में लहराते तिरंगे ने यात्रा को और भव्य बना दिया।

इस यात्रा की खास बात यह रही कि किसान अपने ट्रैक्टरों के साथ तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए, वहीं युवाओं ने मोटरसाइकिलों के साथ उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। स्कूली बच्चों ने भी हाथों में तिरंगा थामकर पूरे जोश और अनुशासन के साथ यात्रा में भाग लिया।

यात्रा में श्री अशोक गुप्ता, ,श्रीमती हीरामती पैंकरा, प्रमोद गुप्ता, दिनेश प्रसाद, रवि यादव, रामविलास राम, संजय सिंह, उपेंद्र नाथ साय, गुलाब सिंह, सरोज यादव, अटल बिहारी साय, प्रभु राम कुमावत एवं नंदलाल यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि, नागरिक एवं स्कूली बच्चे शामिल हुए।

मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय ने भी तिरंगा हाथ में लेकर यात्रा में शामिल लोगों का उत्साह बढ़ाया। उनके साथ मौजूद नागरिकों और बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।

यात्रा में शामिल लोगों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से समाज के हर वर्ग ने एकजुट होकर राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

बगिया अटल चौक से दोकड़ा तक निकली इस यात्रा में किसानों के ट्रैक्टर, युवाओं की मोटरसाइकिलें, स्कूली बच्चों की कतार और हाथों में लहराते तिरंगे ने पूरे आयोजन को आकर्षक बना दिया। देशभक्ति के जोश और भारत माता के जयघोष के साथ यह तिरंगा यात्रा क्षेत्र में राष्ट्रप्रेम की मजबूत तस्वीर पेश करती नजर आई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here