Home छत्तीसगढ़ जिला मुख्यालय जशपुर में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह,...

जिला मुख्यालय जशपुर में हर्षाेल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, पर्यटन और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण, ली परेड की सलामी

80
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। जिला मुख्यालय जशपुर में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति की भावना और हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम रणजीता स्टेडियम में आयोजित हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि पर्यटन और संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली और मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया।

रणजीता स्टेडियम में मुख्य अतिथि ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराने के बाद कलेक्टर श्री रोहित व्यास और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह के साथ परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने जिले वासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया।

कार्यक्रम में शांति के प्रतीक रंगीन गुब्बारे भी उड़ाए। स्वतंत्रता दिवस समारोह में कुल 12 प्लाटूनों ने हिस्सा लिया। परेड का नेतृत्व मुख्य परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक श्री अमरजीत खुंटे ने किया। टू आईसी का दायित्व सूबेदार श्री रवि साहू ने निभागया। साथ ही रक्षित निरीक्षक के अगवाई में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, छत्तीसगढ पुलिस बल, छत्तीसगढ़ बल महिला, नगर सेना पुरुष, नगर सेना महिला, एन.सी.सी.सीनियर एन.ई.एस. कॉलेज, सेजेश हिन्दी माध्यम एन.सी.सी.जूनियर, एन.एस.एस. एन.ई.एस. कॉलेज, महारानी लक्ष्मी बाई उ.मा.वि. जशपुरनगर एन.एस.एस. बालिका, वनवासी कल्याण आश्रम जशपुर, सेंट जेवियर शाति भवन जशपुर, सरस्वती शिशु मंदिर जशपुर, बैंड दल टुकड़ियां स्वतंत्रता दिवस समारोह में परेड किया।

समारोह में मुख्य अतिथि श्री अग्रवाल ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के परिजनों से पूरी आत्मीयता से मिले और उनका हाल-चाल जाना। उन्होंने उन्हें स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देने के साथ ही उन्हें शॉल और श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में सेंट जेवियर उ.मा.वि. जशपुर के बच्चों ने बैंड के साथ देशभक्ति धुन पर शानदार प्रस्तुती दी। साथ ही नगर के स्कूली बच्चों द्वारा शानदार सामूहिक व्यायाम प्रदर्शन किया गया। इस अवसर पर कल्याण आश्रम पूर्व माध्यमिक शाला जशपुर, सेजेश हिन्दी माध्यम शासकीय उ.मा.वि. जशपुर, जशपुरांचल इंग्लिश मीडियम स्कूल जशपुर, सरस्वती शिशु मंदिर जशपुर, संत जेवियर्स शांति भवन हिन्दी व अंग्रेजी माध्यम उ.मा.वि. जशपुर, शासकीय म.ल.बा.कन्या उ.मा.विद्यालय जशपुर तथा स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम नवीन आदर्श जशपुर की छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति पर आधारित शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने जिले उत्कृष्ठ कार्य करने वाले अधिकारी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। इनमें जिला जनसंपर्क कार्यालय के 02, जय हो स्वयंसेवक के 11, मछली पालन विभाग के 02, नगर पंचायत कोतबा के 02, श्रम विभाग के 02, वन विभाग के 16, शिक्षा विभाग के 18, पशु विभाग के 02, छ.ग.मेडिकल सर्विसेस कॉर्पोरेशन के 01, महिला बाल विकास विभाग के 18, जिला आयुष विभाग के 02, छ.ग. ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण के 02, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के 03, कृषि विभाग के 07, जिला पंचायत के 17, जिला सैनिक कल्याण कार्यालय के 01, उद्यान विभाग के 01, राजस्व विभाग के 09, पुलिस विभाग के 21, आदिम जाति कल्याण विभाग के 10, आबकारी विभाग से 02, स्वास्थ्य विभाग के 12 सहित लगभग 167 अधिकारी-कर्मचारियों को प्रशस्ती पत्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सरगुजा विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं पत्थलगांव विधायक श्रीमती गोमती साय, जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविन्द भगत, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगा राम भगत, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ लाल उमेंद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार, वनमण्डलाधिकारी शशि कुमार, जनप्रतिनिधिगण, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, स्कूली बच्चें एवं बड़ी संख्या में नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन श्री डी. आर. राठिया एवं श्री जयेश सौरभ टोपनो के द्वारा किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here