Home छत्तीसगढ़ नगर पंचायत कुनकुरी में मोबाइल दुकान का शटर काटकर लगभग 150 मोबाइल...

नगर पंचायत कुनकुरी में मोबाइल दुकान का शटर काटकर लगभग 150 मोबाइल फोन चोरी करने वाला आरोपी तौसीफ रजा, झारखण्ड से गिरफ्तार, सीसीटीवी फुटेज एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची, आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर वारदात को दिया था अंजाम, दूसरा आरोपी अभी भी चल रहा फरार

65
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। जशपुर जिले के नगर पंचायत कुनकुरी में मोबाइल दुकान का शटर काटकर करीब 150 नग मोबाइल फोन चोरी करने के मामले में जशपुर पुलिस ने त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को झारखण्ड से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

मामले में प्रार्थी पंकज कुमार पारिक, संचालक कठौतिया मोबाइल शॉप, कुनकुरी ने 12.08.2026 को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी ने पुलिस को बताया कि दिनांक 11.08.2026 की रात्रि करीब 09:00 बजे वह अपनी मोबाइल दुकान बंद कर घर चला गया था।

अगले दिन सुबह सूर्योदय बैंक के एक कर्मचारी ने फोन कर दुकान का शटर खुला होने की जानकारी दी। सूचना मिलने पर प्रार्थी तत्काल दुकान पहुंचा। दुकान के शटर में लगे दोनों ताले कटे हुए थे तथा अंदर मोबाइल के डिब्बे अस्त-व्यस्त पड़े थे। बिक्री के लिए रखे गए विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन दुकान से गायब थे। जांच करने पर लगभग 150 नग मोबाइल हैंडसेट चोरी होना पाया गया।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में अपराध क्रमांक 148/2026, धारा 331(4), 305(ए), 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। प्रार्थी एवं गवाहों के कथन दर्ज किए गए तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए।

विवेचना के दौरान पुलिस को पता चला कि चोरी की घटना को दो व्यक्तियों द्वारा मिलकर अंजाम दिया गया था। घटना स्थल के समीप स्थित एक होटल में दो संदिग्ध व्यक्तियों द्वारा खाना खाने तथा होटल संचालक को मोबाइल नंबर दिए जाने की जानकारी भी पुलिस के सामने आई।

पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज, होटल से प्राप्त जानकारी एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों का आपस में मिलान कर संदिग्धों की पहचान एवं पतासाजी शुरू की गई। तकनीकी जांच के आधार पर एक आरोपी की पहचान तौसीफ रजा पिता मौलाना ताजउद्दीन, उम्र 35 वर्ष, निवासी मुर्गीटोली, मध्य नारायणपुर, थाना राजमहल, जिला साहेबगंज, झारखण्ड के रूप में हुई।

विशेष टीम ने झारखण्ड पहुंचकर आरोपी को लिया हिरासत में –
आरोपी की धर पकड़ हेतु डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में विशेष पुलिस टीम झारखण्ड रवाना की गई। पुलिस टीम द्वारा झारखण्ड पहुंचकर आरोपी की लगातार पतासाजी की गई और उसे हिरासत में लेकर थाना कुनकुरी लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर मोबाइल दुकान में चोरी करना स्वीकार किया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी तौसीफ रजा के द्वारा अपराध स्वीकार करते हुए ने बताया गया कि वह अपने एक साथी के साथ काफी समय से मोबाइल दुकानों में चोरी करने की योजना बना रहा था। दोनों आरोपी झारखण्ड से निकलकर ओडिशा, आंध्रप्रदेश एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न स्थानों पर मोबाइल दुकानों की रेकी कर रहे थे। इसी दौरान दोनों ने कुनकुरी स्थित कठौतिया मोबाइल शॉप को चोरी के लिए चिन्हित किया। घटना की रात दोनों आरोपी दुकान के पीछे की ओर से पहुंचे। अपने साथ लाए औजार से दुकान के शटर में लगे दोनों ताले काटकर दुकान के अंदर प्रवेश किया और बिक्री के लिए रखे मोबाइल फोन को पिट्ठू बैग में भरकर वहां से निकल गए। कुछ दूरी पर जाकर दोनों आरोपियों ने मोबाइल फोन के कवर एवं डिब्बों को अलग कर झाड़ियों में फेंक दिया और केवल मोबाइल हैंडसेट अपने साथ रखे। इसके बाद दोनों बस के माध्यम से वहां से फरार हो गए।

आरोपी ने पुलिस को बताया कि चोरी किए गए मोबाइल फोन उसके दूसरे साथी के पास हैं। पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी चिन्हित कर लिया है, जो वर्तमान में फरार है। पुलिस टीम द्वारा उसकी गिरफ्तारी एवं चोरी किए गए मोबाइल फोन की बरामदगी के लिए लगातार पतासाजी की जा रही है।

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी तौसीफ रजा के कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिट्ठू बैग एवं आरोपी का मोबाइल हैंडसेट जब्त किया है।
विवेचना के दौरान आरोपी की संलिप्तता पाए जाने पर प्रकरण में धारा 3(5) बीएनएस जोड़ी गई है। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने के बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

दूसरे आरोपी एवं चोरी के मोबाइल की तलाश जारी –
मामले में पुलिस द्वारा दूसरे फरार आरोपी की गिरफ्तारी तथा चोरी किए गए करीब 150 मोबाइल हैंडसेट की बरामदगी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर पतासाजी की जा रही है। पुलिस के मुताबिक प्रकरण की विवेचना एवं आगे की कार्रवाई जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here