Home छत्तीसगढ़ राखी के धागे में विश्वास, बहनों के साथ विष्णु भैया का संकल्प,...

राखी के धागे में विश्वास, बहनों के साथ विष्णु भैया का संकल्प, पंडरीपानी में रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद कार्यक्रम में CM साय हुए शामिल, बहनों ने बांधी राखी

71
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर फरसाबहार विकासखंड के ग्राम पंडरीपानी में आयोजित रक्षाबंधन एवं बहनों से संवाद कार्यक्रम आत्मीयता, सम्मान और भाई-बहन के स्नेह से सराबोर रहा। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम में पहुंचकर बहनों से संवाद किया। इस दौरान महिलाओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी और मुख्यमंत्री ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति अपना स्नेह एवं सम्मान व्यक्त किया। कार्यक्रम में “बहनों का मान, विष्णु भैया का सम्मान—महिलाओं के सशक्तिकरण से समृद्ध छत्तीसगढ़ महान” का भाव पूरे आयोजन में दिखाई दिया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के स्नेह का पर्व नहीं, बल्कि बहनों के सम्मान, सुरक्षा और उनके अधिकारों के प्रति प्रतिबद्धता का भी अवसर है। सरकार महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आगे बढ़ने के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंडरीपानी में 64 लाख रुपए की विकास कार्यों का लोकार्पण भूमिपूजन किया। इसमें महतारी सदन का लोकार्पण भी शामिल है। महतारी सदन में महिलाओं के लिए बैठक, प्रशिक्षण, रसोईघर एवं शौचालय जैसी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। इससे स्व-सहायता समूहों और महिला संगठनों की गतिविधियों के संचालन के लिए उन्हें सुविधाजनक एवं सम्मानजनक स्थान मिलेगा। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायत फरसाबहार और भेलवा में भी महतारी सदन निर्माण की घोषणा की। साथ ही मुख्य मार्ग से दानी मोड़ा बस्ती तक सड़क निर्माण के लिए ₹3 करोड़ 23 लाख की स्वीकृति प्रदान करने की जानकारी दी। इस दौरान विधायक पत्थलगांव श्रीमती गोमती साय, पूर्व विधायक श्री भरत साय, जिला पंचायत सदस्य श्री वेद प्रकाश, श्रीमती दुलारी वरिष्ठ नागरिक श्री भरत सिंह, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण एवं भारी संख्या में क्षेत्र की महतारी, दीदियां एवं महिलाएं शामिल हुए।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय ने महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित महतारी वंदन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की महिलाओं को प्रतिमाह 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जा रही है। रक्षाबंधन के अवसर पर हाल ही में प्रदेश की 67 लाख से अधिक माताओं-बहनों के खातों में योजना की 31वीं किस्त के रूप में 631 करोड़ 38 लाख रुपए से अधिक की राशि अंतरित की गई है। त्योहार को देखते हुए सितंबर माह की राशि भी अग्रिम रूप से जारी की गई। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य महिलाओं को केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाकर परिवार और समाज के विकास में उनकी भूमिका को और मजबूत करना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की सेवाओं को लोगों तक आसानी से पहुंचाने के लिए सेवा सेतु के माध्यम से 36 विभागों की 700 से अधिक सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय समावेशन बढ़ाने के लिए अटल डिजिटल सेवा केंद्र भी शुरू किए जा रहे हैं।

जनसमस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं और सुविधाओं का लाभ पहुंचाना है।

स्व-सहायता समूहों को मिला आर्थिक संबल –
कार्यक्रम के दौरान महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए चेक वितरित किए गए। मोंगरा स्व-सहायता समूह, भगोरा; वैष्णवी स्व-सहायता समूह, कंदईबहार तथा चांद स्व-सहायता समूह, कंदईबहार को डेढ़-डेढ़ लाख रुपये तथा प्रतिज्ञा समूह, बड़ा बस्ती को एक लाख रुपये की राशि प्रदान की गई। इन आर्थिक सहायता से महिला समूहों को स्वरोजगार एवं आजीविका संबंधी गतिविधियों को विस्तार देने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में सुकन्या समृद्धि योजना के तहत बालिका मीनाक्षी यादव एवं श्रेया पैंकरा को खाता पासबुक प्रदान की गई। इस अवसर पर बालिकाओं के सुरक्षित भविष्य और वित्तीय सशक्तिकरण की दिशा में सरकार की योजनाओं की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में स्वामित्व योजना के अंतर्गत पांच हितग्राहियों को पट्टा वितरण किया गया। इनमें हरावती—ग्राम बोखी, जगमनी—ग्राम वानगांव, राजमनी—ग्राम कोनपारा, लक्ष्मी—ग्राम भगोरा तथा सुमित्रा—ग्राम तेलाइन शामिल हैं। इससे हितग्राहियों को अपनी संपत्ति के संबंध में अधिकार एवं दस्तावेजी सुरक्षा प्राप्त होगी।

विधायक श्रीमती गोमती साय ने कहा—पूरे छत्तीसगढ़ की बहनों के ‘विष्णु भैया’ हैं मुख्यमंत्री –
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक श्रीमती गोमती साय ने उपस्थित बहनों का आत्मीय अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि महतारी सदन महिलाओं को अपनी बैठकों और गतिविधियों के लिए सम्मानजनक स्थान उपलब्ध कराएगा। महतारी वंदन योजना के माध्यम से महिलाओं को प्रतिमाह आर्थिक सहायता मिल रही है। उन्होंने पंडरीपानी में एसबीआई की शाखा शुरू होने को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण सौगात बताते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आभार जताया। विधायक ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय पूरे छत्तीसगढ़ की महिलाओं के लिए ‘विष्णु भैया’ हैं और बहनों के सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here