Home छत्तीसगढ़ महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा महतारी...

महिलाओं के सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा महतारी सदन : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, मुख्यमंत्री ने पंडरीपानी में 24.70 लाख रुपए की लागत से निर्मित महतारी सदन का किया लोकार्पण

63
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। भाई-बहन के अटूट और निश्छल प्रेम के पर्व रक्षाबंधन के पूर्व मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने आज विकासखंड फरसाबहार के ग्राम पंचायत पंडरीपानी में 24.70 लाख रुपए की लागत से निर्मित महतारी सदन का लोकार्पण कर इसे क्षेत्र की माताओं-बहनों को उपहारस्वरूप समर्पित किया। महतारी सदन में हॉल, किचन, स्टोर, कार्यालय कक्ष तथा दुकान संचालन के लिए पृथक स्थान सहित आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यह केंद्र महिलाओं के प्रशिक्षण, बैठकों, उत्पादन, विपणन एवं विभिन्न आर्थिक गतिविधियों के संचालन के लिए एक स्थायी और सुसज्जित स्थल के रूप में उपयोगी साबित होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी सदन गांव की माताओं-बहनों के लिए केवल एक भवन नहीं, बल्कि उनके सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और आर्थिक गतिविधियों का महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। इसके माध्यम से महिलाओं को अपनी बैठकों, प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों की गतिविधियों तथा विभिन्न आर्थिक कार्यों के संचालन के लिए स्थायी, सुविधाजनक और बेहतर स्थान उपलब्ध होगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार महिलाओं के सशक्तिकरण और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश में 481 महतारी सदनों की स्वीकृति दी गई है। हमारी माताएं-बहनें घर-परिवार की जिम्मेदारियों का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के साथ-साथ स्व-सहायता समूहों से जुड़कर गांव की अर्थव्यवस्था को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि पण्डरीपानी का यह महतारी सदन महिलाओं की बैठकों, प्रशिक्षण, उत्पाद निर्माण, विपणन और अन्य आर्थिक गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा। यह सदन महिलाओं को एक-दूसरे से सीखने, अपने कौशल को निखारने और नई आर्थिक संभावनाओं से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि जब हमारी माताएं-बहनें सशक्त और आत्मनिर्भर होंगी, तो परिवार मजबूत होगा, गांव समृद्ध होगा और इसी से विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ का निर्माण होगा। महिलाओं की प्रगति ही प्रदेश की प्रगति का आधार है।

मुख्यमंत्री ने 6 विकासकार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन –
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने ग्राम पंचायत पंडरीपानी के विकास के लिए 64.49 लाख रुपए की लागत के 6 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 24.70 लाख रुपए की लागत से निर्मित महतारी सदन, 10 लाख रुपए की लागत से सिसरिंगा बस्ती में सीसी सड़क निर्माण, 7.80 लाख रुपए की लागत से महलीटोली पहुंच मार्ग में सीसी रोड निर्माण तथा 3.99 लाख रुपए की लागत से मंच सह छज्जा निर्माण कार्य का लोकार्पण शामिल है। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने 12 लाख रुपए की लागत से मुडराटोली से बलुआटोली पहुंच मार्ग में सीसी रोड निर्माण तथा 5.99 लाख रुपए की लागत से मुक्तिधाम निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया।

मुख्यमंत्री ने महतारी सदन में लगाए गए स्टॉलों का किया अवलोकन –
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने महतारी सदन में स्वास्थ्य विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगाए गए स्टॉलों का अवलोकन किया। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में चिकित्सकों ने मुख्यमंत्री को बताया कि छोटे बच्चों, किशोरी बालिकाओं एवं गर्भवती महिलाओं की स्वास्थ्य जांच की जा रही है। जांच के दौरान कुपोषित पाए जाने वाले बच्चों को आवश्यकता के अनुसार पोषण पुनर्वास केंद्र भेजा जा रहा है। मुख्यमंत्री ने सीएमएचओ डॉ. जी. एस. जात्रा सहित अन्य चिकित्सकों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने तथा माताओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने को कहा

बहनों ने स्नेहपूर्वक भेंट की स्वनिर्मित टोपी, शॉल और गुलदस्ता –
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टॉल के अवलोकन के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने स्व-सहायता समूहों की महिलाओं से आत्मीयता से बातचीत की और उनके कार्यों की जानकारी ली। मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर महिलाएं काफी प्रसन्न नजर आई। इस दौरान लक्ष्मी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने अपने हाथों से निर्मित टोपी और शॉल भेंट कर मुख्यमंत्री के प्रति स्नेह व्यक्त किया। वहीं राजधानी स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने स्वनिर्मित गुलदस्ता भेंट किया।

मुख्यमंत्री ने बच्चों का कराया अन्नप्राशन, गर्भवती महिलाओं को दी पोषण टोकरी –
महिला एवं बाल विकास विभाग के स्टॉल पर मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने गर्भवती महिलाओं को पोषण टोकरी प्रदान की। उन्होंने महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखने तथा चिकित्सकों की सलाह के अनुसार आवश्यक उपचार एवं पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने 6 एवं 7 माह के तीन बच्चों वान्या, श्रेया और साहिल का अन्नप्राशन भी कराया। उन्होंने बच्चों की माताओं से बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण का विशेष ध्यान रखने तथा उनकी उम्र के अनुसार संतुलित एवं पौष्टिक आहार देने को कहा। इस अवसर पर विधायक श्रीमती गोमती साय, पूर्व विधायक श्री भरत साय, श्री भरत सिंह, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, ग्रामीणजन एवं अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here