Home छत्तीसगढ़ हादसा नहीं, हत्या थी, पुलिस की बारीकी से पूछताछ में खुला राज,...

हादसा नहीं, हत्या थी, पुलिस की बारीकी से पूछताछ में खुला राज, ट्रक के लेन-देन को लेकर दोस्त की पीट-पीटकर हत्या, वारदात को एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास

87
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जांजगीर-चांपा। हत्या के एक मामले में पुलिस ने बारीकी से जांच की है । जांच में जो तथ्य सामने आए हैं उसके मुताबिक हादसा नहीं था बल्कि हत्या की गई थी। ट्रक के लेन-देन को लेकर दोस्त की पीट-पीटकर हत्या की गई थ वारदात को एक्सीडेंट का रूप देने का प्रयास किया गया था। शराब पार्टी के बाद हुए विवाद के बाद साथी के साथ मिलकर दोस्त को मौत के घाट उतारा था। अकलतरा पुलिस की सघन जांच में आरोपी ने हत्या का जुर्म स्वीकार किया है।

24 जून 2026 को सोनादुला-सांकर भारतमाला रोड पर वाहन क्रमांक CG 10 BP 9060 की घटना में मृतक अरविंद सिंह लोधी (26 वर्ष), निवासी सकरी, बिलासपुर की मृत्यु हुई थी।

थाना अकलतरा पुलिस की प्रारंभिक जांच में घटना को सड़क दुर्घटना मानते हुए वाहन चालक के विरुद्ध धारा 106(1) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन में घटना की हर पहलुओ की बारीकी से जांच की गई।

SDOP अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना प्रभारी जय कुमार साहू और चौकी प्रभारी कोटमीसोनार विनोद जाटवर ने जब आरोपी हेमंत सिंह ठाकुर दीनदयाल कॉलोनी बिलासपुर से कड़ाई से पूछताछ की तो वह टूट गया। आरोपी ने अपराध कबूलते हुए पुलिस को बताया कि ट्रक के लेन-देन को लेकर मृतक से पुराना विवाद था। घटना वाले दिन शराब पार्टी के दौरान कहासुनी बढ़ गई। फिर हेमंत ने अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अरविंद को लात-घूंसों से पीट-पीटकर मार डाला और सबूत मिटाने के लिए लाश को कार के नीचे डालकर एक्सीडेंट का नाटक रचा।

जांच में हत्या के तथ्य सामने आने पर प्रकरण में धारा 103(1), 3(5) बीएनएस जोड़ी गई तथा पूर्व में दर्ज धारा 106(1) बीएनएस को हटाया गया। घटना में प्रयुक्त कार क्रमांक CG 10 BP 9060 को विधिवत जब्त कर आरोपी हेमंत सिंह ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक प्रकरण की विवेचना एवं फरार एक अन्य आरोपी की पातासाजी जारी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here