Home छत्तीसगढ़ तीन दिनों के भीतर तपकरा पुलिस ने 10 क्विंटल 73 किलो गांजा...

तीन दिनों के भीतर तपकरा पुलिस ने 10 क्विंटल 73 किलो गांजा के साथ तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार, रविवार को लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर टाटा आईसर ट्रक से 06 क्विंटल 32 किलो 380 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, शुक्रवार को लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर ही 440.630 किलो गांजा के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को किया था गिरफ्तार, पढिए पूरी खबर

97
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)

जशपुर। तीन दिनों के भीतर जशपुर जिले की थाना तपकरा पुलिस ने 10 क्विंटल 73 किलो गांजा के साथ तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। रविवार को लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर टाटा आईसर ट्रक से 06 क्विंटल 32 किलो 380 ग्राम गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार किया है वहीं शुक्रवार को लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर ही 440.630 किलो गांजा के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। उक्त दोनों प्रकरण में पुलिस ने आरटीओ गिरफ्तार करने के बाद कुनकुरी न्यायालय में पेश किया था जहां न्यायालय की आदेश पर तीनों आरोपियों को जिला जेल जशपुर दाखिल कर दिया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद सिंह के नेतृत्व एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जशपुर श्री राकेश कुमार पाटनवार के मार्गदर्शन तथा डीएसपी शुभम तिवारी व एसडीओपी कुनकुरी विनोद कुमार मंडावी के पर्यवेक्षण में जशपुर पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की गई है। पुलिस द्वारा जिले में अपने मुखबिर तंत्र को और अधिक सक्रिय करते हुए उड़ीसा सीमा से जिले में प्रवेश करने वाले संदिग्ध वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

इसी क्रम में रविवार दिनांक 04.10.2026 को प्रातः करीब 10.00 बजे लावाकेरा पुलिस चेकिंग बैरियर पर एंटी नारकोटिक्स टीम एवं थाना तपकरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा उड़ीसा की ओर से आने वाले संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।

इसी दौरान उड़ीसा की ओर से आ रहे टाटा आईसर ट्रक क्रमांक UP-47-AT-9839 को संदेह के आधार पर रोककर जांच की गई। पुलिस को चकमा देने के उद्देश्य से तस्करों द्वारा ट्रक में ऊपर की ओर खाली बोतल की शीशियों से भरी बोरियां रखी गई थीं।

पुलिस टीम द्वारा इन बोरियों को हटाकर नीचे रखी बोरियों की जांच की गई, तो उनमें टेप से लिपटे पैकेट मिले। पैकेटों को खोलकर जांच करने पर उनमें अवैध मादक पदार्थ गांजा पाया गया।

पुलिस टीम द्वारा मौके पर गवाहों की उपस्थिति में जांच करने पर कुल 20 बोरियों में 597 पैकेट गांजा बरामद हुआ, जिसका कुल वजन 06 क्विंटल 32 किलो 380 ग्राम (632.380 किलो) पाया गया।

ट्रक में बैठे संदिग्ध व्यक्ति को पुलिस द्वारा हिरासत में लेकर गांजे के संबंध में वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन उसके द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम विनोद कुमार गुप्ता उम्र 42 वर्ष, निवासी ग्राम बेरिया खलीलपुर, थाना देहात कोतवाली, जिला बहराईच (उत्तर प्रदेश) बताया। आरोपी ने बताया कि वह उक्त गांजा उड़ीसा से लेकर उत्तर प्रदेश जा रहा था।

पुलिस द्वारा आरोपी के कब्जे से 632.380 किलोग्राम गांजा, तस्करी में प्रयुक्त टाटा आईसर ट्रक क्रमांक UP-47-AT-9839, 02 मोबाइल फोन एवं 3,000 रुपये नगद विधिवत जब्त किया गया।

बरामद गांजे की अनुमानित कीमत ₹50000 प्रति किलो के हिसाब से 03 करोड़ 16 लाख 19 हजार रुपये, ट्रक की कीमत लगभग 25 लाख रुपये तथा जब्त मोबाइल फोन की कीमत लगभग 25 हजार रुपये है। पुलिस के मुताबिक नगदी सहित प्रकरण में कुल 03 करोड़ 41 लाख 47 हजार रुपये की जब्ती की गई है।

मामले में थाना तपकरा में अपराध क्रमांक 87/2026, धारा 20(बी)(ii)(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

पुलिस द्वारा यह पता लगाया जा रहा है कि गांजा कहां से खरीदा गया था, उत्तर प्रदेश में किस व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था तथा तस्करी के इस नेटवर्क में और कौन-कौन व्यक्ति शामिल हैं। मामले में पुलिस द्वारा एंड-टू-एंड विवेचना की जा रही है। प्रकरण में जो भी व्यक्ति संलिप्त पाया जाएगा, उसके विरुद्ध नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

शुक्रवार दिनांक 02.10.2026 को भी जशपुर पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टीम एवं थाना तपकरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा लावाकेरा पुलिस चेकिंग बैरियर पर एक टाटा आईसर मिनी ट्रक से 440.630 किलो गांजा बरामद कर 02 तस्करों को गिरफ्तार किया गया था।

“सरगुजा रेंज आईजी श्री दीपक कुमार झा के निर्देशानुसार रेंज स्तर पर पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर कोआर्डिनेशन के साथ नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। जशपुर पुलिस द्वारा जिले में होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। लावाकेरा चेकिंग बैरियर पर पुलिस टीम की सतर्कता एवं बेहतर समन्वय से टाटा आईसर ट्रक से 06 क्विंटल से अधिक गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।तस्करों द्वारा पुलिस को चकमा देने के लिए खाली बोतलों से भरी बोरियों के नीचे गांजा छिपाकर ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त वाहन भी जब्त किया है। मामले में गांजा तस्करी के पूरे नेटवर्क की एंड-टू-एंड जांच की जा रही है। इस कार्रवाई में शामिल अधिकारी एवं कर्मचारियों को नगद पारितोषिक से पुरस्कृत किया जाएगा। जशपुर पुलिस नशे के खिलाफ पूरी दृढ़ता और निरंतरता के साथ कार्रवाई करती रहेगी तथा नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर डॉ. लाल उमेद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here