जशपुर। CG 03 A 2690 के वाहन चालक के जोरदार टक्कर मारने से ललित यादव का कमर टूट गया है। घायल ललित यादव का इलाज रायपुर के बालाजी हॉस्पिटल मे चल रहा था, घायल ललित यादव के छोटे भाई असक यादव ने फोन से चर्चा के दौरान बताया कि पैसे के अभाव में उनके द्वारा बालाजी हॉस्पिटल रायपुर से अपने भाई ललित यादव को रेफर करा करके जिला चिकित्सालय जशपुर ले आया है जहां अभी उसका इलाज चल रहा है । घायल ललित यादव के छोटे भाई असक यादव के आवेदन पर तपकरा पुलिस आरोपी वाहन चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर लिया है लेकिन FIR में वाहन चालक का नाम नहीं लिखा है इससे स्पष्ट हो रहा है कि तपकरा पुलिस कहीं न कहीं इस मामले को कुछ और रूप देना चाह रही है।
घायल के छोटे भाई अशोक यादव ने पुलिस को बताया कि मैं ग्राम मकरीबंधा का निवासी हूं खेती किसानी का काम करता हूं कि दिनांक 17/09/2026 को मेरे बडा भाई ललित यादव अपने ससुराल ग्राम लमती उडीसा से वापस आ रहा था उसी समय समडमा के पास करीब 01/00 बजे पुलिस वाहन 112 के चालक द्वारा वाहन को तेज व लापरवाही पूर्वक चलाते लाकर ठोकर मार कर एक्सीडेंट करने से मेरे बडे भाई ललित यादव के कमर हाथ पैर में गंभीर चोट लगा है।
प्रार्थी असक यादव ने पुलिस को बताया कि कि मेरा बड़ा भाई श्री ललित यादव पिता रवि यादव उम्र 39 वर्ष ग्राम पोस्ट मकरीबंधा टोला उरूमकेला तहसील- दुलदुला, जिला- जशपुर (छ.ग.) का निवासी है जो दिनांक 17/09/2026 को अपने ससुराल ग्राम लमती (उडिसा) से अपना घर मकरीबंधा मोटर सायकल क्रमांक CG14MP-5510 से आ रहे थे रात्रि लगभग 01/00 बजे समडमा के पास पुलिस वाहन 112 CG03A-2690 तेज रफतार एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुये जोरदार टक्कर मार दिया जिसे मेरे बडे भाई ललित यादव के सिर में गंभीर चोट पहुंचा है कमर टूट गया दाहिने पैर और दाहिने हाथ भी टूट गया है, एक सरकारी वाहन से इस प्रकार लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर सड़क दुर्घटना को अंजाम दिया गया है। घटना कारित वाहन से मेरे बड़े भाई को तपकरा स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया और मेरे को फोन कर घटना की जानकारी दी गई। गंभीर स्थिति को देखते हुये अम्बिकापुर ले जाया गया और संकल्प हास्पीटल में ईलाज के दौरान उच्च चिकित्सा के लिए रायपुर डी.के.एस. लिया गया, एक दिन बाद रायपुर बालाजी में भर्ती कर वर्तमान में ईलाज का लाभ लिया जा रहा है। ईलाज के लिए श्री लिलाम्बर पिता उमरू यादव, श्री बसंत यादव पिता चन्द्रशेखर, लोकनाथ पिता स्व.विश्वनाथ और मैं स्वयं (असक यादव)लेकर गया । अतः श्रीमान से निवेदन है उचित कार्यवाही करने की करने की कृपा करें। दिनाक 01-10-2026 प्रार्थी असक यादव, प्रार्थी का हिन्दी में स्पस्ट हस्ताक्षर असक यादव ग्राम पोस्ट मकरीबंधा तहसील दुलदुला जिला जशपुर छत्तीसगढ़।



