Home छत्तीसगढ़ सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा का संकल्प : ‘मिशन HPV सुरक्षा...

सर्वाइकल कैंसर से बेटियों की सुरक्षा का संकल्प : ‘मिशन HPV सुरक्षा कवच – 2026’ के तहत जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक संपन्न

113
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

जशपुर। “हर पात्र बेटी तक पहुँच, सर्वाइकल कैंसर से सुरक्षा का संकल्प” के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित “मिशन HPV सुरक्षा कवच–जशपुर 2026” के अंतर्गत होटल निर्वाणा, जशपुर में जिला स्तरीय प्रशिक्षण सह कार्यशाला एवं समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा की अध्यक्षता में किया गया। बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी सह जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी.के. इन्दवार, सहायक नोडल अधिकारी श्री गोविन्द चौहान, टीकाकरण शाखा प्रभारी श्रीमती मनीषा कुजूर सहित जिले के आठों विकासखण्डों के बीएमओ सेक्टर चिकित्सा अधिकारी एवं पीएसी प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.एस. जात्रा ने कहा कि सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के स्वास्थ्य से जुड़ी गंभीर समस्या है, जिसकी रोकथाम में HPV टीकाकरण की महत्वपूर्ण भूमिका है।

उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी पात्र बालिका टीकाकरण से वंचित न रहे। इसके लिए पात्र बालिकाओं का चिन्हांकन, घर-घर सर्वे, विद्यालयवार सूची, अभिभावक काउंसलिंग, माइक्रोप्लानिंग तथा नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।

दूरस्थ एवं दुर्गम क्षेत्रों की बालिकाओं को प्राथमिकता दी जाए।

जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. वी.के. इन्दवार ने HPV टीकाकरण की प्रक्रिया, सुरक्षित वैक्सीन प्रबंधन, कोल्ड चेन, AEFI किट एवं आपातकालीन व्यवस्था पर प्रशिक्षण दिया। उन्होंने भ्रांतियों का वैज्ञानिक तथ्यों से समाधान करने पर जोर दिया।

जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्री राजीव रंजन मिश्रा ने अभियान के प्रशासनिक प्रबंधन, समन्वय एवं रिपोर्टिंग पर जानकारी दी। सहायक नोडल अधिकारी श्री गोविन्द चौहान ने संशोधित रैपिड एक्शन प्लान, माइक्रोप्लानिंग, घर-घर हेड काउंट सर्वे एवं फॉलोअप की विस्तृत कार्ययोजना प्रस्तुत की।

अभियान की प्रमुख गतिविधियाँ इस प्रकार हैं –

12 नवम्बर : जिला स्तरीय प्रशिक्षण एवं समीक्षा बैठक

13-14 नवम्बर : ब्लॉक स्तरीय बैठक एवं मितानिनों द्वारा घर-घर हेड काउंट सर्वे

16-18 नवम्बर : विद्यालयवार जानकारी संकलन एवं माइक्रोप्लानिंग

20-21 नवम्बर : सर्वे सत्यापन एवं अंतिम तैयारी

23-28 नवम्बर : प्रथम चरण का HPV टीकाकरण अभियान

30 नवम्बर : जिला स्तरीय समीक्षा

01-04 दिसम्बर : द्वितीय चरण हेतु संशोधित माइक्रोप्लान07-12 दिसम्बर : छूटी हुई बालिकाओं का फॉलोअप एवं विशेष सत्र

14 दिसम्बर : द्वितीय चरण की अंतिम समीक्षा

बैठक में जनजागरूकता, अभिभावक काउंसलिंग तथा सभी विभागों के समन्वय से अभियान को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here