Home छत्तीसगढ़ उन्नत खेती और बहुफसली उत्पादन से खुशहाल हुआ फूलसिंह सेठिया का परिवार

उन्नत खेती और बहुफसली उत्पादन से खुशहाल हुआ फूलसिंह सेठिया का परिवार

1
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

बस्तर जिले के तोकापाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम राजूर के किसान फूलसिंह सेठिया ने अपनी मेहनत, लगन और खेती के प्रति नवाचार की सोच से कृषि को खुशहाली का माध्यम बना लिया है। परंपरागत धान की खेती के साथ रबी सीजन में मक्का और साग-सब्जियों का उत्पादन कर वे न केवल अपनी आमदनी बढ़ा रहे हैं, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत बना रहे हैं। सीमित कृषि भूमि का बेहतर उपयोग और सालभर खेती से जुड़े रहकर उन्होंने आत्मनिर्भरता की एक प्रेरक मिसाल पेश की है।

किसान फूलसिंह सेठिया के पास तीन एकड़ पैतृक कृषि भूमि है। वे खरीफ सीजन में श्री विधि से धान की उन्नत खेती करते हैं, जिससे उन्हें अच्छी पैदावार प्राप्त होती है। गत दिवस वे तोकापाल धान उपार्जन केन्द्र में अपना धान विक्रय करने पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष वे 38 क्विंटल धान लिंकिंग के माध्यम से विक्रय कर रहे हैं। इससे सहकारी समिति से लिए गए फसल ऋण की अदायगी करने में भी मदद मिलेगी। पिछले वर्ष भी उन्होंने 32 क्विंटल धान सहकारी समिति में विक्रय किया था, जिसकी अंतर की राशि सीधे उनके बैंक खाते में जमा हुई थी।

नलकूप से सिंचाई ने खोली रबी खेती की राह

फूलसिंह सेठिया के खेत में स्थापित नलकूप उनके लिए खेती में अतिरिक्त आय का महत्वपूर्ण आधार बना है। नलकूप के माध्यम से सिंचाई की सुविधा मिलने से वे खरीफ सीजन के बाद खेत खाली नहीं छोड़ते, बल्कि रबी सीजन में मक्का और विभिन्न प्रकार की साग-सब्जियों की खेती करते हैं। इससे उनकी कृषि भूमि का बेहतर उपयोग हो रहा है और परिवार को सालभर आमदनी का अवसर मिल रहा है।

वे अपने खेतों में उत्पादित साग-सब्जियों को तोकापाल, रायकोट और डिलमिली के स्थानीय बाजारों में बेचते हैं। इससे उन्हें सीजन के दौरान करीब तीन लाख रुपए की आय प्राप्त होती है। धान, मक्का और सब्जी उत्पादन से होने वाली आमदनी का उपयोग वे परिवार के भरण-पोषण, दैनिक जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई-लिखाई पर करते हैं।

किसान हितैषी निर्णयों से बढ़ा खेती के प्रति भरोसा

किसान फूलसिंह सेठिया ने राज्य शासन की कृषक उन्नति योजना के तहत प्रति एकड़ 13,839 रुपए की आदान सहायता प्रदान करने के निर्णय को किसानों के हित में महत्वपूर्ण और सार्थक पहल बताया है। उन्होंने कहा कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं और सहयोग से किसानों को खेती-किसानी में आगे बढ़ने का प्रोत्साहन मिलता है। उन्होंने इस संवेदनशील निर्णय के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया।