Home छत्तीसगढ़ जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की...

जशपुर जिले में 49 उपार्जन केंद्रों पर धान खरीदी जारी, किसानों की सुविधा के लिए बनाए गए 3 नए केंद्र

1
0
IMG-20261107-WA0003
IMG-20261107-WA0004
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
IMG-20261107-WA0005
IMG-20261107-WA0002
IMG-20261107-WA0003 IMG-20261107-WA0004 33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2) IMG-20261107-WA0005 IMG-20261107-WA0002

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा किसानों के हितों को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की जा रही है। किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए जिले के सभी धान उपार्जन केंद्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। इस वर्ष किसानों की सुविधा के लिए जशपुर जिले में तीन नए धान उपार्जन केंद्र भी प्रारंभ किए गए हैं। इससे किसानों को अपने नजदीकी केंद्रों में धान बेचने की सुविधा मिलने के साथ ही आवागमन में लगने वाले समय और खर्च की बचत होगी।

जशपुर जिले के कुल 49 धान उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। सभी केंद्रों में 15 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ हो चुकी है। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि धान खरीदी के दौरान किसानों की सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाए तथा उन्हें टोकन प्राप्त करने, धान की तौल और विक्रय सहित किसी भी प्रक्रिया में परेशानी न हो।

धान बेचने के लिए 53,378 किसानों ने कराया पंजीयन

जिले में समर्थन मूल्य पर धान विक्रय के लिए किसानों में उत्साह देखा जा रहा है। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के लिए जिले के कुल 53,378 किसानों ने पंजीयन कराया है। पिछले वर्ष पंजीकृत किसानों की संख्या 50,904 थी। इस प्रकार इस वर्ष पिछले वर्ष की तुलना में 2,474 अधिक किसानों ने पंजीयन कराया है। पंजीकृत किसानों का कुल धान रकबा लगभग 91,515.12 हेक्टेयर है।

पंजीकृत किसानों की संख्या में वृद्धि से स्पष्ट है कि समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की व्यवस्था से अधिक किसान जुड़ रहे हैं। राज्य सरकार द्वारा किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने तथा धान विक्रय की प्रक्रिया को सरल और पारदर्शी बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कुदमुरा, कोरंगामाल और चम्पा में बनाए गए नए धान उपार्जन केंद्र

जिले के किसानों को धान विक्रय में अधिक सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से इस वर्ष तीन नए धान उपार्जन केंद्र बनाए गए हैं। इनमें कुदमुरा, कोरंगामाल और चम्पा शामिल हैं। इन केंद्रों के प्रारंभ होने से संबंधित क्षेत्रों के किसानों को धान बेचने के लिए दूरस्थ उपार्जन केंद्रों तक जाने की आवश्यकता कम होगी।

नए उपार्जन केंद्रों से किसानों को नजदीक में धान विक्रय की सुविधा मिलने के साथ ही परिवहन व्यय और समय की बचत होगी। इसके अलावा अन्य उपार्जन केंद्रों पर किसानों का दबाव कम होने से धान खरीदी की प्रक्रिया को और अधिक व्यवस्थित ढंग से संचालित करने में मदद मिलेगी।

‘टोकन तुहर हाथ’ ऐप से घर बैठे मिल रही टोकन की सुविधा

राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी की प्रक्रिया को अधिक सरल, सुविधाजनक और पारदर्शी बनाने के लिए किसानों को ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टोकन प्राप्त करने की सुविधा दी जा रही है। किसान ‘टोकन तुहर हाथ’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं।

ऑनलाइन टोकन व्यवस्था से किसानों को बार-बार उपार्जन केंद्रों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है। किसान अपनी निर्धारित तिथि के अनुसार धान विक्रय की तैयारी कर सकते हैं। इससे समय की बचत होने के साथ ही खरीदी केंद्रों में अनावश्यक भीड़ कम करने और व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने में सहायता मिल रही है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार किसानों की आर्थिक समृद्धि और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए प्रतिबद्ध है। जिले में नए उपार्जन केंद्रों की स्थापना, पंजीकृत किसानों की बढ़ती संख्या और तकनीक आधारित टोकन व्यवस्था से धान खरीदी की प्रक्रिया अधिक सुविधाजनक बन रही है। जिला प्रशासन द्वारा सभी उपार्जन केंद्रों में किसानों को सुगम और व्यवस्थित धान विक्रय की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।