Home छत्तीसगढ़ झारखंड के बरवाडीह से आ रहा 44 बोरी धान पकड़ाया, जिले मे...

झारखंड के बरवाडीह से आ रहा 44 बोरी धान पकड़ाया, जिले मे अब तक 66 हजार 671 क्विंटल हुई धान की खरीदी

145
0
33 (1)
27 (1)
7 (2)
40 (1)
39 (1)
38 (1)
37 (1)
36 (1)
35 (1)
34 (1)
32 (1)
31 (1)
30 (1)
29 (1)
28 (1)
26 (1)
25 (1)
24 (1)
23 (1)
22 (1)
21 (1)
20 (2)
19 (2)
18 (2)
17 (2)
16 (2)
15 (2)
13 (2)
14 (2)
12 (2)
11 (2)
10 (2)
9 (2)
8 (2)
6 (2)
5 (2)
4 (2)
3 (2)
2 (2)
1 (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1)
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM
WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)
33 (1) 27 (1) 7 (2) 40 (1) 39 (1) 38 (1) 37 (1) 36 (1) 35 (1) 34 (1) 32 (1) 31 (1) 30 (1) 29 (1) 28 (1) 26 (1) 25 (1) 24 (1) 23 (1) 22 (1) 21 (1) 20 (2) 19 (2) 18 (2) 17 (2) 16 (2) 15 (2) 13 (2) 14 (2) 12 (2) 11 (2) 10 (2) 9 (2) 8 (2) 6 (2) 5 (2) 4 (2) 3 (2) 2 (2) 1 (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.13 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.16 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (2) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.15 AM (1) WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM WhatsApp Image 2026-08-16 at 8.30.14 AM (2)


संतोष गुप्ता, जशपुर। समर्थन मूल्य पर जारी धान खरीदी के दौरान अन्य राज्यों से धान के अवैध परिवहन को रोकने के लिए कलेक्टर के मार्गदर्शन में लगातार जांच पड़ताल का अभियान जारी है। आज झारखंड राज्य के बरवाडीह से अवैध रूप से ट्रेक्टर में 44 बोरी धान को डड़गांव में जब्त किया गया। एसडीएम जशपुर तथा मण्डी बोर्ड के अधिकारियों की संयुक्त टीम ने आज डंडगांव में ट्रेक्टर क्रमांक सीजी 14 एमसी 8344 में झारखंड से लाए जा रहे धान की जब्ती की कार्रवाई की। यह धान जिले के घाघरा मनोरा लाया जा रहा था। जिले में धान की अन्य राज्यों से अवैध आवक की रोकथाम के लिए 12 चेकपोस्ट सीमावर्ती इलाकों में बनाए गए है। इन चेकपोस्टों से गुजरने वाले मालवाहकों पर निरंतर चौकसी रखी जा रही है। सभी चेकपोस्टों पर पुलिस राजस्व एवं फाॅरेस्ट विभाग के कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। डीएमओ सीपी सिंह ने बताया कि जिले में अब तक 66 हजार 671 क्विंटल धान की खरीदी समर्थन मूल्य पर की जा चुकी है। जिले के 25 धान उपार्जन केन्द्रों में से अब तक सर्वाधिक 10 हजार 518 क्विंटल धान की खरीदी पत्थलगांव में की गई है। इसी तरह किलकिला केन्द्र में अब तक 8643 क्विंटल, कोतबा में 6269, बगीचा में 5573, कांसाबेल में 5306 क्विंटल, कोनपारा में 2689, लुड़ेग 2274, मनोरा में 930, सोनक्यारी में 270, सन्ना में 471, बागबहार में 923, पंडरापाठ में 306, कुनकुरी में 1786, नाराणपुर में 1372, कुर्रोग में 2326, साहीडांड में 1861, चोंगरीबहार में 1391, शब्दमुड़ा में 304 गम्हरिया में 724, घरजियाबथान में 3185, तपकरा में 710, भगोरा में 1039, केसकछार में 2751, तमता में 2997, दुलदुला में 1030 क्विंटल धान की खरीदी की गई है। जिले में बारिश की आशंका को देखते हुए खरीदे गए धान की सुरक्षा के लिए सभी केंद्रो में स्टेकिंग कर कैप कवर की व्यवस्था की गई है, ताकि धान को भिगने से बचाया जा सके। उपार्जित धान के कस्टम मीलिंग के लिए अब तक 31 हजार क्विंटल का डीईओ जारी कर दिया गया है। मिलर्स सीधे समितियों से धान उठाएगें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here