Home छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल जल्द ही प्रदेश में मरीजों को मिलेगा...

छत्तीसगढ़ सरकार की नई पहल जल्द ही प्रदेश में मरीजों को मिलेगा ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श, वेबसाइट के जरिए सरकारी और निजी चिकित्सक देंगे निःशुल्क परामर्श

84
0
IMG-20260126-WA0014
IMG-20260126-WA0011
IMG-20260126-WA0010
IMG-20260126-WA0012
IMG-20260126-WA0013
IMG-20260126-WA0015
IMG-20260126-WA0016
IMG-20260126-WA0017
IMG-20260126-WA0018
IMG-20260126-WA0019
IMG-20260126-WA0020
IMG-20260126-WA0021
IMG-20260126-WA0022
IMG-20260126-WA0023
IMG-20260126-WA0024
IMG-20260126-WA0025
IMG-20260126-WA0026
IMG-20260126-WA0027
IMG-20260126-WA0028
IMG-20260126-WA0029
IMG-20260126-WA0014 IMG-20260126-WA0011 IMG-20260126-WA0010 IMG-20260126-WA0012 IMG-20260126-WA0013 IMG-20260126-WA0015 IMG-20260126-WA0016 IMG-20260126-WA0017 IMG-20260126-WA0018 IMG-20260126-WA0019 IMG-20260126-WA0020 IMG-20260126-WA0021 IMG-20260126-WA0022 IMG-20260126-WA0023 IMG-20260126-WA0024 IMG-20260126-WA0025 IMG-20260126-WA0026 IMG-20260126-WA0027 IMG-20260126-WA0028 IMG-20260126-WA0029

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की पहल पर छत्तीसगढ़ में मरीजों को चिकित्सीय परामर्श की सुविधा देने के लिए जल्द ही एक वेबसाइट शुरू की जाएगी। इस बेबसाइट में मरीजों को ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श निःशुल्क मिल सकेगा। इस व्यवस्था में गंभीर बीमारियों के मरीजों को चिकित्सीय परामर्श के अलावा उन्हें अस्पताल लाने और ले जाने के लिए एम्बुलेंस तथा लेब आदि की सुविधा मिलेगी। इस प्रकार यह वेबसाइट एक वर्चुअल अस्पताल की तरह काम करेगी। गौरतलब है कि कोरोना लाॅकडाउन के कारण अनेक लोगों को चिकित्सा की सामान्य सेवाएं प्राप्त करने में कठिनाई हो रही हैं, निकट भविष्य में परिस्थितियां सामान्य होने की संभावनाएं कम ही है। ऐसे मेें यह ऑनलाइन व्यवस्था मरीजों के लिए काफी कारगार साबित होगी।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस संबंध में मुख्य सचिव को मरीजों को आनलाइन चिकित्सीय परामर्श और अन्य सुविधाए उपलब्ध कराने के लिए एक सप्ताह के भीतर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं, जिससे जल्द ही आनलाईन चिकित्सा उपलब्ध करायी जा सके। मुख्यमंत्री ने इस वेबसाइट से सरकारी और निजी अस्पतालों के चिकित्सकों को जोड़ने को कहा है। गंभीर बीमारियों से ग्रस्त मरीज ऑनलाइन चिकित्सीय परामर्श ले सकेंगे। परामर्श लेने के पहले मरीजों को मेडिकल हिस्ट्री जैसे सीटी स्केन, एक्स-रे रिपोर्ट, तथा पुराने उपचार के संबंध में मेडिकल पर्ची आदि अपलोड करनी होगी। मरीजों को इस वेबसाइट से सरकारी और निजी चिकित्सकों से निःशुल्क परामर्श मिल सकेगा। प्रत्येक सरकारी अस्पतल के चिकित्सक आनलाइन परामर्श के लिए निर्धारित समय पर उपलब्ध रहेंगे। निजी चिकित्सक भी इस सेवा से निःशुल्क परामर्श देने की शर्त पर उपलब्ध रह सकते हैं। निजी चिकित्सक अस्पताल के अलावा अपने घरों से भी परामर्श दे सकते हैं।
चिकित्सक मरीजों से बात कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श देंगे। आवश्यकता होने पर मरीजों को अस्पताल आने की सलाह भी दे सकेंगे। आवश्यकता होने पर मरीज को एम्बुलेंस सुविधा भी वेबसाइट के माध्यम से उपलब्ध करायी जाएगी। इसके अलावा मरीजों को सुझायी गई दवाएं भी घर तक पहुंचाकर दी जाएगी।
इस वेबसाइट के माध्यम से सरकारी और निजी लैब के द्वारा भी सेम्पल कलेक्शन की सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी। इसके लिए इच्छुक निजी लैब का पंजीयन किया जाएगा। पंजीकृत लैब की रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध करायी जाएगी। गंभीर बीमारियों के लिए लगातार इलाज की आवश्यकता होती है, तथा कुछ बीमारियों के उपचार के लिए लम्बे समय तक रूकना संभव नहीं होता । लाॅकडाउन के समय इन बीमारियों से ग्रसित मरीजों को चिकित्सीय सुविधाएं प्राप्त करने में आ रही दिक्कत को देखते हुए इस प्रकार की बीमारियों को सूचीबद्ध किया जाएगा जिनमें लगातार चिकित्सीय परामर्श और इलाज की जरूरत है। ऐसे अस्पतालों तथा इलाज की आवश्यकता वाले मरीजों का पंजीयन कर उन्हें आनलाइन बुकिंग की सुविधा दी जाएगी। बुकिंग समय पर मरीजों के इलाज एवं चिकित्सीय परामर्श के अलावा उन्हें लाने ले जाने के लिए एम्बुलेंस की सुविधा भी मिलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here